ख़बर शेयर करें -

 

*राजपुर क्षेत्र में बिल्डर द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*आत्महत्या के मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था अभियोग*

*डालनवाला निवासी अनिल गुप्ता तथा अजय कुमार गुप्ता पर मृतक को प्रताडित कर उसके विरूद्ध झूठी शिकायतें देकर मृतक व उनके दामाद को जेल भेजने की धमकी देकर अपनी कम्पनियां उनके नाम पर करने का बनाया जा रहा था दबाव।*

*थाना राजपुर*

आज दिनाँक 24-05-2024 को समय 11ः30 पर थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पेसेफिक गोल्फ स्टेट की बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पडा है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर, चौकी प्रभारी आईटी पार्क मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर जानकारी करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान सतेन्द्र सिंह साहनी निवासी: 119 डी रेसकोर्स देहरादून, जो बिल्डर का कार्य करते हैं, के रूप में हुई। जिनके द्वारा गोल्फ स्टेट बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था, जिन्हें उनके पुत्र द्वारा उपचार के लिये मैक्स हास्पिटल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।

घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र रणवीर सिंह साहनी द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर व मृतक द्वारा लिखा गया सुसाईड नोट दिया गया, जिसमें उसके द्वारा अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिव गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता पुत्र श्याम लाल गुप्ता के द्वारा उनके पिता सतेन्द्र सिंह साहनी को डराने, धमकाने व ब्लैक मेल करने के तथ्य अंकित किये गए, साथ ही इस सम्बन्ध में उनके पिता द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को दिये जाने की बात बताई गई, जिस पर वर्तमान में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता द्वारा उनके पिता के विरूद्ध झूठी शिकायत सहारनपुर पुलिस को देकर उनकी दोनो कम्पनियां उनके नाम पर करने अन्यथा उन्हें व उनके दामाद को झूठे केस में जेल भेजने की लगातार धमकी देते हुए आत्महत्या करने के लिये उत्प्रेरित किया जा रहा था।

उक्त प्रार्थना पत्र व सुसाईड नोट के आधार पर तत्काल थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 119/24 धारा: 306 भादवि बनाम अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग की विवेचना में साक्ष्य संकलन व बयानों के आधार पर अभियुक्त अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता को अन्तर्गत धारा: 306 भादवि में गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: -*

01: अनिल कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 श्याम लाल गुप्ता निवासी: 07 कर्जन रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 51 वर्ष
02: अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता निवासी उपरोक्त मूल पता: 69 मिशन कम्पाउण्ड थाना सदर बाजार, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 58 वर्ष

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें