ख़बर शेयर करें -

रजिस्ट्रार ऑफिस के अभिलेखों में धोखाधडी कर करोडो रू0 की जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार

Dehradun. 15.07.2023 को वादी श्री संदीप श्रीवास्तव सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून पुत्र स्व0 ओम प्रकाश श्रीवास्तव निवासी ग्रीन न्यू कालोनी बलवीर रोड देहरादून व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा 03 गठित समिति की जांच रिपोर्ट बाबत अज्ञात अभियुक्तगणों की मिलीभगत से धोखाधडी की नियत से आपराधिक षडयन्त्र रचकर उप निबंधक कार्यालय प्रथम/ द्दितीय जनपद देहरादून में भिन्न –भिन्न भूमि विक्रय विलेख से सम्बन्धित धारित जिल्दो के क्रमशः (विलेख सं0 2719/2720 वर्ष 1972, विलेख सं0 3193,विलेख सं0 3192, विलेख सं0 545 वर्ष 1969,विलेख सं010802/10803 ) के साथ छेडछाड कर अभिलेखो की कूटरचना करना के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर मु0अ0स0 281/2023 धारा 420/120बी/467/468/471 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।

श्रीमान पुलिस उमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा उपरोक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया टीम द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी करते हुए रिंग रोड से सम्बन्धित 50 से अधिक रजिस्ट्रियों का अध्ययन कर सभी लोगों से पूछताछ की तथा पूछताछ में कुछ प्रोप्रटी डीलर के नाम प्रकाश में आये जिनसे गहन पूछताछ में उक्त फर्जीवाडे में वकील इमरान का नाम प्रमुखता से आया साथ ही फर्जी रजिस्ट्री करने वाले सन्तोष अग्रवाल व दीपचन्द अग्रवाल के नाम भी प्रकाश में आये है। इन लोगो द्वारा बनाये गये दस्तावेजों को रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त करने पर कई फर्जीवाडे का होना पाया गया । साथ ही इनके कई बैंक एकाउण्टों में करोडो रूपयो का लेन देन होना पाया गया। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश मे आये अभियुक्तगणो के सम्भावित ठाकानों पर दबिश दी गयी तो सभी लोग पूर्व से फरार होना पाये गये। एसआईटी टीम द्वारा रात दिन कडी महनत व अथक प्रयासों से मुखबिरों की सहायता से आज दि0 12.08.2023 को अभि0 सन्तोष अग्रवाल उम्र 49 वर्ष पुत्र स्व0 पन्ना लाल अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी विल डिबरूगढ आसाम हाल ग्राम आमगुरी थाना बिजनी जनपद चिंरांज बी0 टी0 ए0 डी0 आसाम व दीप चन्द अग्रवाल उम्र 42 वर्ष पुत्र स्व0 मोतीलाल अग्रवाल निवासी चाल खोवा हाल निवास छापरी वार्ड न0 08 मानिकपुर जनपद डिब्रूगढ आसाम को शिमला पाईपास से गिरफ्तार किया जिनसे पूछताछ में रजिस्ट्रार कार्यालय में नियुक्त डालचन्द व अन्य लोगो का नाम प्रकाश मे आया। तथा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभि0 डालचन्द बन्नू स्कूल के पास रेसकोर्स से गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरण*– अभि0 सन्तोष अग्रवाल व दीपचन्द अग्रवाल पुत्र स्व0 पन्ना लाल अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी विल डिबरूगढ आसाम ने पूछताछ में बताया कि उनका लकडी व कोयला का काम था जिसके सिलसिले में मैं अकसर सहारनपुर के0पी0 सिंह के पास आते जाते थे। वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात के0पी सिंह के माध्यम से इमरान वकील से हुई जिसने उन्हें देहरादून आने के लिए बोला था जिस पर वह देहरादून में इमरान वकील से मिले जिसने उन्हे बताया कि देहरादून में कई जमीने कई वर्षों से बीना वारिस के लावारिस पडी है। उनमें से कुछ जमीन वह उनके नाम करा सकता है जिसमें उन्हे लाखों करोडो का फायदा होगा इसके बाद इमरान ने उन्हें कुछ जमीनों के कागजात दिखायें और उन्होंने कुछ जमीन उनके नाम पर कागज बनाये।

इमरान ने अपनी गारण्टी ली कि वह हमें कभी फंसने नहीं देगा फिर इमरान ने एक रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारी डाल चन्द से मिलवाया जिसने भी मुझे पूर्ण आश्वासन दिया हम पैसों के लालच में इनकी बातों में आ गये इसके बाद इमरान ने मुझसे मेरे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड औऱ मेरे माता –पिता का डैथ सार्टिफिकेट मंगवाया फिर इमरान ने हमारे नाम से रिंग रोड की जमीन के कागज बनवाये इन कागजों को बनवाने में अर्पित चावला वकील भी इमरान के साथ मिला है। इन लोगो ने महन्त इन्द्रिश हॉस्पिटल के आस-पास मुझे एक कमरा किराये पर दिलाया इन लोगों ने मुझे बताया था कि जो भी बात करेंगे वो हम ही करेंगे तुम कुछ नही बोलोगे। इन लोगो ने मेरे दो खाते कोटक महिन्द्रा व एक्सिस बैंक में खुलवाये जिसके चैक बुक पर हमारे साईन कराकर इमरान ने अपने पास रख लिये थे। जब रिंग रोड की जमीन कागजों में हमारे नाम हो गयी इसके बाद ये लोग राजपुर रोड में जमीन का सौदा करने के लिये हमें ले गये ,जहां पर इमरान का साथी सहनवाज भी था इन लोगों ने प्रोपर्टी डीलर गोपाल ,सैनी, गुलेरिया व शहजाद से जमीन का सौदा करवाया जिसमें 25-30 लाख रूपये नकद लिए और कुछ चैकों से रकम इमरान ने लिये इसके बाद वर्ष 2021-22 में इन लोगो ने विभिन्न लोगों से मेरे से रजिस्ट्री करवायी ब्लैक के सारे पैसे इमरान ही रखता था और जो रजिस्ट्री के रूपये चैको के माध्यम से मेरे एकाउण्ट में आते थे वह भी पूरे पूरे इमरान ही निकाल लेता था। इन लोगों ने मुझे करीब 25-30 लाख रूपये नकद दिये थे । इमरान और सहनवाज की रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में नियुक्त डाल चन्द से अच्छी बातचीत थी और इन लोगों ने जमीन सम्बन्धी जो भी कागजात बनाये और रजिस्ट्रार कार्यालय मे लगाये व सभी डालचन्द के साथ मिलकर किये थे इनके साथ और कई लोग भी उठते बैठते थे जिनकों मैं नाम से नही जानता हूं। अभियुक्त डालचन्द पुत्र चौखे सिंह निवासी 28 ए ब्लाक नई बस्ती रेसकोर्स थाना नेहरू कालोनी देहरादून उम्र 58 वर्ष ने पूछताछ में बताया कि वह रजिस्ट्रार कार्यालय में बाईन्डर आदि का कार्य करता था उसे इमरान ने लालच देकर कुछ पुरानी जमीनों के असली कागजात को जिल्द बही से निकालकर फर्जी कागजात लगवाये क्योंकि रिकॉर्ड रूम में उसका आना जाना था उसे सभी पुरानी जमीनों के कागजातो के बारे मे अच्छी जानकारी थी ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम*:
01: सन्तोष अग्रवाल पुत्र स्व0 पन्ना लाल अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी विल डिबरूगढ आसाम हाल ग्राम आमगुरी थाना बिजनी जनपद चिंरांज बी0 टी0 ए0 डी0 आसाम उम्र 49 वर्ष
02 : दीप चन्द अग्रवाल पुत्र स्व0 मोतीलाल अग्रवाल निवासी चाल खोवा हाल निवास छापरी वार्ड न0 08 मानिकपुर जनपद डिब्रूगढ आसाम
03 : डालचन्द पुत्र श्री चोखे सिंह निवासी: 28-ए ब्लॉक नई बस्ती रेसकोर्स देहरादून उम्र 58 वर्ष

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें