कांवड़ यात्रा 2026 तथा चार धाम यात्रा के दृष्टिगत आयुक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री विनय शंकर पांडेय तथा जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष चौहान के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र, गुमानीवाला, रानीपोखरी के कांवड़ में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश श्री सन्तोष कुमार सिंह के द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों एवं लंगरों का निरीक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर विभिन्न ब्रांड पांच कोल्डड्रिंक, सरसों तेल, मिर्च पाउडर तथा बिस्कुट के नमूने जॉच हेतु लिए गए। विकासनगर नगर क्षेत्र के जीवारेडी, सभावला, हरबर्टपुर क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी के द्वारा निरक्षण किया गया तथा सन्देह के आधार पर सोन पापड़ी, रस, स्ट्रिंग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, गर्म मसाला तथा सरसों के तेल का नमूना जॉच हेतु लिया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह के द्वारा टर्नर रोड, माजरा, चन्द्रवनी, आईo टी ओ पार्क क्षेत्र में खाद्य दुकानों का निरक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर धनिया पाउडर, खाद्य सरसों का तेल, पान मसाला, पनीर तथा टोफू पनीर के नमूने जॉच हेतु लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया कि इस प्रकार कांवड़ यात्रा 2026, चार धाम यात्रा 2026 तथा आगामी आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत कुल 23 विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच हेतु लेकर राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला को भेज दिया गया है। राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला की जाँच की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त कारवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।


