ख़बर शेयर करें -

देहरादून। टाउन प्लानिंग और बिल्डरों के साठगांठ का जल्द खुलासा होगा। मास्टर प्लान में अभी तक के हुए खेल भी जांच के दायरे में आएंगे। जोड़तोड़ कर प्रस्तावित मास्टर प्लान में मनमाफिक भूउपयोग तय करने वालों को भी झटका लगने जा रहा है। धामी सरकार मास्टर प्लान में हुई गड़बड़ियों को पूरी तरह पलटते हुए पादर्शी तरीके से भूउपयोग तय करेगी।
शहरों में विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में मास्टर प्लान की प्रक्रिया में लैंडयूज चेंज कराने वालों को इस ताजा घटनाक्रम से झटका लगेगा। जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर अभी तक की लैंडयूज तय किए जाने की प्रक्रिया पर ग्रहण लग सकता है। ऐसा हुआ तो रियल स्टेट सेक्टर में खलबली मचना तय है।
वरिष्ठ नियोजक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग शशि मोहन श्रीवास्तव को शासन में अटैच करने के बाद विस्तृत जांच की तैयारी तेज हो गई है। शासन स्तर पर विस्तृत जांच को समिति गठन की तैयारी हो रही है। इसमें सिर्फ देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य बड़े शहरों के ही विकास प्राधिकरण जांच के दायरे में नहीं आएंगे, बल्कि अमृत शहरों के मास्टर प्लान की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में आएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टाउन प्लानिंग विभाग को लेकर आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ही एसएम श्रीवास्तव को शासन में अटैच कर दिया था। मौजूदा समय में उत्तराखंड में न सिर्फ बड़े शहरों के विकास प्राधिकरण के दायरे में आने वाले क्षेत्रों का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, बल्कि पहली बार छोटे शहरों के भी मास्टर प्लान बन रहे हैं। मास्टर प्लान में शहरों की जमीनों का भूउपयोग तय किया जा रहा है। ऐसे में कृषि जमीनों का भूउपयोग आवासीय, शैक्षणिक संस्थान, व्यवसायिक, पर्यटन किए जाने को लेकर जोड़तोड़ किया जा रहा है। रियल स्टेट सेक्टर में मास्टर प्लान तैयार किए जाने के दौरान भूउपयोग तय किए जाने की प्रक्रिया को बेहद अहम माना जाता है।
उच्च स्तर पर शिकायतें भी इसी जोड़तोड़ से जुड़ी पहुंची थी। मास्टर प्लान में सीधे ही भूउपयोग बदले जाने, अमृत शहरों के मास्टर प्लान में भूउपयोग तय किए जाने को लेकर भी शिकायतें रहीं। ऐसे में अब जांच समिति के ऊपर बेहद अहम जिम्मा रहेगा। मास्टर प्लान के तहत अभी तक की चली प्रक्रिया की पड़ताल होगी। अभी तक की प्रक्रिया में किन किन क्षेत्रों के भूउपयोग बदलने की प्रक्रिया की गई, उनकी भी पड़ताल होगी। शासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जल्द जांच समिति के गठन के आदेश होने जा रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें