ख़बर शेयर करें -

 

*मृतका की माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या, घटना को आत्महत्या का रूप देने का किया था प्रयास*

*आत्महत्या की घटना के संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसपी देहरादून द्वारा पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच करने के दिए थे निर्देश*

*अपने अवैध सम्बंधो को छुपाने के लिये माँ ने अपने प्रेमी के संग मिलकर रची थी बेटी की हत्या की साजिश*

*चुन्नी से अपनी पुत्री का गला घोंटकर दिया था घटना को अंजाम, घटना को आत्महत्या दिखाने के लिये शव को चुन्नी के सहारे लटका दिया था पंखे से,*

*मृतक युवती द्वारा अपनी मॉ को पडोस में रहने वाले प्रेमी के साथ देखा था आपत्तिजनक स्थिति में, राज खुलने के डर से की गई थी युवती की हत्या*

*थाना पटेलनगर*

दिनांक 27-06-2024 की प्रातः चौकी बाजार पर सूचना प्राप्त हुई कि न्यू पटेलनगर क्षेत्र में एक लडकी द्वारा अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पहुंचे, मौके पर मृतका की पहचान ममता पुत्री सुखविन्दर सिंह, निवासी न्यू पटेलनगर देहरादून, उम्र-20 वर्ष के रूप में हुई। घटना के सम्बंध में परिजनो से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पिता सुखविन्दर सिंह दूध सप्लाई का काम करते है, जो घटना के सुबह रोज की भांति प्रातः 04-00 बजे दूध सप्लाई के कार्य से घर से चले गये थे, प्रातः समय करीब 05:00 बजे मृतक की मॉ हरप्रीत द्वारा मृतका को पंखे पर फांसी लगाकर लटके हुए देखा तो उसके द्वारा मृतका के शव को नीचे उतारकर अन्य परिजनो को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया।

घटना के सम्बंध में मृतका की माँ द्वारा अकेले ही शव को नीचे उतारने की बात पर संदेह होने पर घटना की संधिक्तता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच करने हेतु प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को निर्देशित किया गया, जिस पर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मृतका के पिता, अन्य परिजनों व आसपास के लोगो से जानकारी की गई तो उनके द्वारा घटना पर शक जाहिर किया गया, प्रकरण की गहनता से जांच करने पर पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका की मॉ हरप्रीत का उसके पडोस में रहने वाले नितिन नाम के व्यक्ति से काफी मिलना-जूलना था, जिसके सम्बंध में मृतका ममता को जानकारी हो गई थी, जिसके द्वारा उक्त सम्बंध में पूर्व में अपने पिता को बताया गया था। सुखविन्दर सिंह से जानकारी करने पर उसके द्वारा भी इस बात की पृष्टि की गई ।

जिस पर पुलिस द्वारा मृतका की मॉ व उसके परिचित नितिन को आवश्यक पूछताछ हेतु चौकी लाया गया, जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर मृतका की माँ द्वारा अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर मृतका ममता की हत्या करना तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये चुन्नी के सहारे पंखे में लटका देना स्वीकार किया गया।
घटना के संबंध में मृतका के पिता श्री सुखविंदर सिंह द्वारा थाना पटेलनगर पर लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 411/24 अंतर्गत धारा 302/201/34 ipc पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा बाद विस्तृत पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर मृतका की मॉ हरप्रीत कौर व उसके प्रेमी नितिन को मौके से गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरणः-*
पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उसके अपने पडोस में रहने वाले नितिन के साथ उसके अवैध सम्बंध थे, जिसके बारे में उसकी पुत्री ममता को जानकारी हो गई थी तथा उसके द्वारा इस सम्बंध में पूर्व में अपने पिता सुखविन्दर को बताया था, इस बात को लेकर सुखविन्दर व अभियुक्ता के बीच पूर्व में विवाद हुआ था, पर नितिन से दोबारा न मिलने की बात कहने तथा अपनी गलती स्वीकार करने पर सुखविन्दर द्वारा उसे माफ कर दिया था, परन्तु 04-05 दिन पूर्व मृतका ममता द्वारा अभियुक्ता व नितिन को घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था तथा अपने पिता व अन्य परिजनो को इस सम्बंध में बताने की बात कही थी, जिस पर अभियुक्ता व नितिन द्वारा उसे रास्ते से हटाने की योजना बनायी तथा दिनांक 27-06-2024 की प्रातः सुखविन्दर सिंह के घर से काम पर जाने के बाद अभियुक्ता द्वारा नितिन को कमरे पर बुलाया गया, जहां उन दोनो ने चुन्नी से मृतका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये शव को पंखे से लटका दिया।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- हरप्रीत कौर पत्नी सुखविन्दर सिंह, निवासी न्यू बस्ती, पटेलनगर देहरादून,
2- नितिन पुत्र दयाराम, निवासी न्यू पटेलनगर, देहरादून।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें