ख़बर शेयर करें -

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई में डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का किया शुभारंभ।*

*हमारी सरकार युवा सपनों को साकार करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री*

*राज्य के युवाओं को देश से बाहर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिये राज्य में ’’विदेश रोजगार प्रकोष्ठ’’ का भी किया है गठन*

*प्रदेश में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है 200 करोड़ का वेंचर फण्ड – मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थापित में डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिक्सन कंपनी हमेशा से ही भारत में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में अग्रणी रही है।
मुख्यमंत्री ने प्लांट का निरीक्षण कर विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड में भी डिक्सन रोजगार के नये-नये अवसर सृजित करने में सफल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिक्सन टेक्नोलॉजी की इस फैक्ट्री के माध्यम से जिन भी युवाओं को रोजगार मिलेगा, उनमें बहुत से युवा भविष्य में अन्य युवाओं को रोजगार देने में समर्थ होंगे। क्योंकि आज का युवा स्वयं नौकरी पाने के साथ-साथ स्वरोजगार के माध्यम से नौकरी देने वाला बन रहा है। यही नहीं बहुत से युवा भविष्य में स्वयं की कोई फैक्ट्री लगाने में भी सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। जिसका एक उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराना था।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद बहुत सी कंपनियों ने उत्तराखंड में अपने उद्योग लगाकर हमारे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दिया है। इससे भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। हमारी सरकार युवा सपनों को साकार करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए हमने प्रदेश में सबसे कठोर ’’नकल विरोधी कानून’’ बनाकर भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। वर्तमान में 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है और जल्द ही कई हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विशिष्ट ’’सिंगल विंडो सिस्टम’’ द्वारा युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने राज्य के युवाओं को देश से बाहर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिये राज्य में ’’विदेश रोजगार प्रकोष्ठ’’ का भी गठन किया है। हमारी सरकार स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ का वेंचर फण्ड भी तैयार करने जा रही है, इससे युवा उद्यमियों को सरकारी स्तर पर फण्ड मिल सकेगा। हमने ’’मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन’’ एवं ’’वैश्विक रोजगार योजना’’ को कैबिनेट में मंजूरी दी। इन योजनाओं के द्वारा युवाओं में कौशल विकास के लिए कार्य किया जाएगा, जिससे वे देश में ही नहीं बल्कि में विदेशों में भी रोजगार प्राप्त कर सकें। इसके अतिरिक्त चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के टिकट, वीजा आदि से संबंधित प्रक्रियाओं में भी सरकार सहायता करेगी। विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं से सम्बन्धित डाटाबेस तैयार करने के लिए ’‘अपुणी सरकार पोर्टल’’ पर एप्लीकेशन विकसित की जा चुकी है। हम युवाओं को रोजगार देने के लिए हर वो प्रयास कर रहें हैं, जिससे प्रदेश की रोजगार दर में वृद्धि हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा तो हमारा प्रदेश हर राज्य के लिए एक मिसाल बनेगा, क्योंकि रोजगार बहुत सी समस्याओं का स्वतः ही समाधान कर देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिक्सन जैसी कंपनियां जहां एक ओर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में प्रदेश का नाम रोशन करेगी, वहीं उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे ’’विकल्प रहित संकल्प’’ की पूर्ति में भी सहायक सिद्ध होगी।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन श्री सुनील वचानी ने बताया कि यह उत्तराखंड में डिक्सन की चौथी फैक्ट्री है। पूरे देश में डिक्सन की अब 23 फैक्ट्री हैं जिसमें 27000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर, सचिव उद्योग श्री विनय शंकर पांडेय, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री रवि वचानी, वाइस चेयरमैन एवं एमडी श्री अतुल लाल आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें