ख़बर शेयर करें -

● उपयुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मण्डल, श्री आर०एस० रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा देहरादून श्री मनीष सयाना तथा श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जनपद देहरादून के द्वारा नगर निगम क्षेत्र के देहराखास व आईएसबीटी आदि क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसके देहराखास क्षेत्र में मिठाई विक्रेता/भण्डार से रसगुल्ला, गुलाब जामुन तथा आईएसबीटी से जलेबी सहित कुल 03 नमूने जांच हेतु लिये गये।
● श्री संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ऋषिकेश क्षेत्र के नटराज चौक आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर मिल्क केक का एक नमूना जांच हेतु लिया गया।
● विकासनगर क्षेत्र में श्री संजय तिवारी के द्वारा सहसपुर, सेलाकुई में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर मिल्क केक के दो, डोडा बर्फी, बेसन लड्डू के दो, पेड़ा तथा सोन पापड़ी सहित कुल 07 नमूने जांच हेतु लिये गये।
इस प्रकार जनपद देहरादून में आज दिनांक 27.08.2026 को सघन अभियान चलाकर कुल 11 खाद्य नमूने जांच हेतु लिये गये तथा उक्त के अतिरिक्त देहराखास में एक मिठाई स्टोर से अस्वच्छकर परिस्थिति में रखे 30 किलो बासी रसगुल्ले को मौके पर नष्ट करवाया गया एवं 01 खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार नोटिस दिया गया।
संयुक्त टीम में श्री मनीष सयाना, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, देहरादून, श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जनपद देहरादून, श्री संजय तिवारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विकासनगर, जनपद देहरादून, श्री संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून आदि शामिल थे। मौके पर खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्पष्ट हिदायत दी गयी कि प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का पालन करें। पालन न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Ad Ad Ad

By amit