ख़बर शेयर करें -

परोपकार सबसे बड़ा व सबसे सच्चा धर्म: श्रीमंहत देवेंद्र दास जी महाराज
+ श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महाराज जी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ
+ श्री महाकाल सेवा समिति (रजि ) द्वारा रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्तदान

देहरादून: विश्व रक्तदाता दिवस ( डॉ० कार्ल लैंडस्टीनर के जन्म दिवस 14 जून) के उपलक्ष में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा, जिला यूथ रेडक्रास कमेटी के संयुक्त तत्वावधान तथा श्री महन्त इंद्रेश हाॅस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से श्री गुरु रामराय झण्डा साहिब के प्रांगण में रक्तदान शिविर, विचार गोष्ठी तथा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में युवा पुरुष एवं महिला रक्तदाताओं द्वारा कुल 105 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य संरक्षक श्री गुरु राम राय शिक्षा एवं चिकित्सा मिशन के प्रमुख श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर हुआ, विशिष्ट अतिथियों में मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, लाल चंद शर्मा, शिवा वर्मा, पंकज मैसन, मोन्टी कोहली, भारतीय रेडक्रास सोसायटी , देहरादून के चेयरमैन डॉ० एम एस अंसारी , जिला यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन श्री अनिल वर्मा , श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रोशन राणा, मेजर प्रेमलता वर्मा , पुष्पा भल्ला, रजनी राणा, महन्त इंद्रेश ब्लड बैंक के कोआर्डिनेटर श्री अमित चंद्रा उपस्थित रहे
श्री महन्त देवेन्द्र दास जी ने कहा कि परोपकार सबसे सच्चा धर्म है। इसीलिए कहा गया है कि परहित सरस धर्म नहीं भाई। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य मानव जीवन की प्रगति के आधार हैं। इसी उद्देश्य को लेकर श्री गुरु रामराय दरबार साहिब मिशन शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अग्रणी सेवाऐं प्रदान कर रहा है। जहां तक प्रश्न रक्तदान शिविरों के आयोजन का है, श्रीमहाकाल सेवा समिति द्वारा प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर यह 14 वां रक्तदान शिविर श्री महन्त इंद्रेश हाॅस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया जाना विशेष रूप से प्रशंसनीय सेवा कार्य है ।
रक्तदाता सम्मान समारोह के अंतर्गत मुख्य अतिथि श्री महन्त देवेन्द्र दास जी महाराज ने रक्तदान के क्षेत्र में अब तक 141 बार रक्तदान कर चुके शिरोमणि अनिल व राहुल कपुर, सचिन आनंद, राजीव सच्रर, पुनीत जैन और कई रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान किया गया…………. को *” डाॅ० कार्ल लैण्डस्टीनर रक्तदाता भूषण अवॉर्ड “* प्रदान करके सम्मानित सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि भारतीय रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ० एम एस अंसारी ने कहा कि रक्तदान जीवनदान का ही पर्याय है। प्रतिदिन दुर्घटनाओं अथवा शल्य चिकित्सा हेतु बड़ी मात्रा में रक्त की आवश्यकता होती है अतः प्रत्येक युवा को प्रत्येक तीन माह में स्वेच्छापूर्वक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
बतौर मुख्य वक्ता व अबतक 141 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता शिरोमणि अवार्ड सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा ने कहा कि हमारा थोड़ा सा रक्त और थोड़ा सा वक्त यदि किसी मृतप्राय व्यक्ति को जीवनदान देकर उसकी व उसके परिवार की खुशियां लौटा सकता है , तो हमें ऐसा पुनीत कार्य अवश्य करना चाहिए।
श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रोशन राणा ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा , जैसा कि विदित ही है कि रक्त न तो फैक्ट्रियों में बनाया जा सकता है न ही किसी जानवर का रक्त मनुष्य को चढ़ाया जा सकता है। साथ ही रक्त को ज्यादा दिनों तक स्टोर करके भी नहीं रखा जा सकता। अतः ब्लड बैंकों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति को दृष्टिगत रखते हुए हमारी सेवा समिति प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है। इसमें परम श्रद्धेय श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी , मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, श्री लाल चंद शर्मा जी, शिवा वर्मा, बजरंग दल से श्री विकास वर्मा जी अपनी टीम के साथ ,श्रीमहंत इंद्रेश ब्लड बैंक के समन्वयक श्री अमित चन्द्रा व टीम का साथ सफल संचालन हेतु डॉ० नितिन अग्रवाल, डॉ० पुनीत जैन कृतिका राणा , अनुष्का राणा, हेमराज अरोड़ा,आलोक जैन, पुनीत जैन, राकेश आनंद, सचिन आनंद,, सचिन जैन, राहुल माटा, सागर खरबंदा, संजीव गुप्ता ,बी के शर्मा, रविंद्र , वैभव,तथा अक्षत नागलिया का विशेष योगदान रहा।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें