ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआइएमसी) रविवार को अपनी स्थापना के सौ साल पूरे कर लेगा। इस मौके को खास बनाने के लिए यहां भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें थलसेना, वायुसेना व नौसेना के तमाम सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारी शिरकत करेंगे। संभवत: सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी समारोह में हिस्सा लेने दून पहुंच सकते हैैं।
आरआइएमसी भारतीय उपमहाद्वीप का पहला सैन्य शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान है। तत्कालीन प्रिंस आफ वेल्स ने 13 मार्च 1922 को देहरादून में कालेज की स्थापना की थी। तब इसका नाम रायल इंडियन मिलिट्री कालेज रखा गया था। बाद में किंग एडवर्ड आरआइएमसी नाम से इस कालेज का उद्घाटन किया गया। शुरुआत में आरआइएमएसी में भारतीय युवाओं को शिक्षित व प्रशिक्षित कर ब्रिटिश भारतीय सेना के अधिकारी संवर्ग के भारतीयकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाता था। देश आजाद होने के बाद से आरआइएमसी में सेना के तीनों अंगों के लिए युवा छात्रों को शिक्षित व प्रशिक्षित किया जाने लगा। आरआइएमसी से पास आउट होकर अब तक भारतीय थलसेना को छह सेना प्रमुख, 41 सैन्य कमांडर व 163 लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी मिल चुके हैं। रिटायर वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीएस धनोवा भी आरआइएमसी से पास आउट हुए थे। दूसरे विश्व युद्ध में अदम्य साहस के लिए विक्टोरिया क्रास प्राप्त विजेता लेफ्टिनेंट पीएस भगत भी इसी कालेज से पास आउट हुए थे। आरआइएमसी के सौ साल के गौरवशाली इतिहास में और भी कई अहम तथ्यों का समावेश है। कुल मिलाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में आरआइएमसी से पास आउट हुए कैडेट (छात्र) की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। दूसरे विश्व युद्ध से लेकर बालाकोट आपरेशन तक सैन्य सेवाओं में उनकी नेतृत्व की भूमिका की सराहना की गई है। अपनी स्थापना के सौ साल पूरे करने का स्मरणोत्सव इस प्रतिष्ठित सैन्य संस्थान की सभी बाधाओं को झेलने का प्रमाण भी है। कोरोनाकाल में पिछले दो साल में भी आरआइएमएसी में अध्ययनरत कैडेट को शिक्षित व दीक्षित किया गया है।

आरआइएमसी की स्थापना के सौ साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह में पहले दिन विशेष डाक टिकट व कवर का अनावरण भी किया जाएगा। इसके अलावा कैडेटों की लिखी गई पुस्तक ‘बल-विवेकÓ का विमोचन भी किया जाएगा। वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल पीपी रेड्डी, प्रोफेसर सिद्धार्थ मिश्रा के संकलित एतिहासिक संग्रह ‘वेलर एंड विजडमÓ की इस दौरान जारी किया जाएगा। आरआइएमसी से पास आउट होकर सेना के ऊंचे ओहदे पर पहुंचे सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारी कैडेटों के साथ अपने अनुभव भी साझा करेंगे।

8 में मिलता है प्रवेश

आरआइएमएसी में साढ़े 11 से 13 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को आठवीं कक्षा में प्रवेश मिलता है। प्रवेश के लिए अखिल भारतीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। फिर साक्षात्कार व मेडिकल के बाद तैयार होने वाली मेरिट सूची से प्रवेश के लिए छात्रों का चयन होता है। एक बार में कालेज में पूरे देश से 30 छात्र-छात्राओं (पांच सीट छात्राओं के लिए) का चयन किया जाता है। हर राज्य के लिए कोटा निर्धारित है। बड़ी आबादी वाले राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों से सिर्फ एक ही छात्र का चयन आरआइएमसी के लिए हो पाता है। कालेज में अध्ययनरत छात्रों को शिक्षा के साथ ही सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाता है। कालेज से 12वीं उर्तीण करते ही छात्रों (कैडेट) का चयन एनडीए के लिए हो जाता है। जहां पर तीन साल मिलिट्री ट्रेनिंग करने के बाद वह थलसेना, वायुसेना व नौसेना ज्वाइन करने का चयन करते हैं।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें