ख़बर शेयर करें -

मीमांसा, कीर्ति, धैर्य व वान्या ने जीता स्वर्ण पदक

ओएनजीसी खेल अनुभाग और एसोसिएशन ऑफ रोलर स्केटिंग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम आ मंत्रण रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेंश भर के 110 स्केटरों ने रिंक और रोड रेस में दमदार प्रदर्शन किया। स्‍केटिक में आरव, नैवेद्य नेगी, बानी, कीर्ति, अग्रिमा, वान्‍या, आरिका, मीमांसा नेगी, आदित्‍य, ईशान व धैर्य ने स्‍वर्ण पदक जीता। इस दौरान फैंसी ड्रेस शो का भी आयोजन किया गया जिसमें नन्‍हें मुन्‍नों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
ओएनजीसी कॉलानी स्थित स्‍केटिंग रिंक में आयोजित प्रतियोंगिता का सुभारंभ मुख्‍य अतिथि व ओएनजीसी की कोआपरेट एडमिनिस्‍ट्रेशन हेड एसआर नारायणी तथा विशिष्‍ट अ‍तिथि ओएनजीसी के खेल प्रभारी पवन कुमार ने संयुक्‍त रूप से किया। इस दौरान एडजस्टेबल वर्ग में शीदा मदान, शौर्य, श्रीश, नायरा मुसाले, नाओमिका, अश्मी शर्मा, मार्मिक, अलकनंदा चमोली, नव्या जैन, राहिल, पूरव, फारक कुमार, हृदयाशू, बी.कृष्ण, सुकर्ति नित्या, अहलादिता व रिधि जैन विजेता रहे। क्वाड वर्ग में अद्वैत कुमार, युवान भाटिया, बानी भट्ट, एकांश अग्रवाल, आरव रौतेला, नैवेद्य नेगी, संस्‍क्रति, प्रसिद्, देवार्श तिवारी, देवांश गुप्‍ता, ओनी, अक्षिता, संस्‍कूति सिंह, धैर्य, स्‍वनिम, कीर्ति बंगवाल, निशिता, इशान चौधरी, अग्रिमा भट़ट, मानवी, राशि और कृतिका विजेता रहे। जबकि इनलाइन वर्ग में शशांक, पूर्वी, अभिनव, काव्यांश, यशास, आर्यन, लिजेन जमीर, अरूसिका, जौनाब, मीर, राहिल, विवान, वान्या नेगी, मनसुई, अनुमेहा, यशविंदर, अमन, अपूर्वा, आरिका नेगी, ज्योत्सना, सिया राजकुमार, शिराज, अर्णव, विनय, आदित्य, जसप्रीत और मीमांसा नेगी ने शांनदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते ।
फैंसी ड्रेस शो के सर्वश्रेष्ठ शीर्ष 10 विजेताओं को पुरस्‍कार प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को ओएनजीसी के महाप्रबंधक (विद्युत) नवीन सिंगल ने मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र वि‍तरित किए। इस दौरान चीफ मैनेजर (एचआर) एमएस शालिनी जुली, जीएम (एचआर) एमएस मीरा प्रसाद, मुख्य प्रबंधक फायर सेक्शन ओएनजीसी मोहित तिवारी, एसोसिएशन के अरविंद गुप्ता और महासचिव यती गुप्ता, सह-समन्वयक अंजू गुप्ता, सदस्य मोहिता जैन, नागेंद्र नेगी, गुलाब चौधरी रेफरी, कोच जतिन, सिद्धार्थ जैन, अमित धीमान, बबीता, अक्षत जौहरी, व नाजम खान आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें