ख़बर शेयर करें -

Dehradoon. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री shinjjo abe पर बड़ा हमला हुआ है। उनको गोली मारी गई है। गोली शिंजो आबे के सीने के पास लगी है, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आबे की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि उनका काफी खून निकल गया था। जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ जब आबे नारा शहर में भाषण दे रहे थे।अचानक से आबे नीचे गिर गये। उनको शरीर से खून भी निकल रहा था।  शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया।  लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी।
बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए शिंजे आबे वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।

Ad Ad Ad

By amit

You missed