ख़बर शेयर करें -

देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स 2023 के तीसरे दिन वॉलीबॉल बना आकर्षण केन्द्र
राज्य से 25 से अधिक टीमों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया
फीमेल एथलीट्स ने सभी कैटेगरीज़ में एथलेटिक्स में शानदार क्षमता का प्रदर्शन किया
देहरादून, 12 अक्टूबर, 2023: देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के तीसरे दिन सभी का ध्यान वॉलीबॉल की तरफ़ चला गया, 25 से अधिक टीमों ने वॉलीबॉल में हिस्सा लेकर, एथलीट्स, स्कूलों और दर्शकों को खूब लुभाया। ब्वॉयज़ अंडर-18 3000 मीटर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के अभय त्यागी ने गोल्ड जीता, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से मयंक राठौड़ ने सिल्वर तथा राजा राममोहन रॉय एकेडमी से प्रांजल चांद ने ब्रॉन्ज़ जीता।
गर्ल्स अंडर-14, 600मीटर कैटेगरी में रितिका रावत ने गोल्ड, सुहानी भंडार ने सिल्वर और स्वस्थी रस्तोगी ने ब्रॉन्ज़ मैडल जीता। लड़कियों ने ज़बरदस्त उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया। अंडर-18 डिस्कस थ्रो में मेधावी रावत पहले, खुशी गुप्ता दूसरे और प्रियंसिता राना तीसरे स्थान पर रहीं।
सोशल बालूनी पब्लिक स्कूल से आरूष रावत ने कहा, ‘मैंने अंडर-15 ब्वॉयज़ सिंगल्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में 2 राउण्ड जीत लिए हैं और अब गोल्ड मैडल जीतने का लक्ष्य तय किया है। मुझे लगता है कि एसएफए का आयोजन भारत के हर राज्य में होना चाहिए क्योंकि यह बच्चों को सभी प्रकार के खेलों में, सभी कैटेगरीज़ में खेलने का मौका देता है। और हर प्रतिभागी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रोत्साहित करता है।’’
परेड ग्राउण्ड में वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन में असाधारण प्रतिभा देखने को मिली, जहां युवा एथलीट्स ने अपने कौशल एवं जोश का प्रदर्शन किया। 300 स्कूलों से प्रतिभागी देहरादून में ‘स्पोर्ट्स में नंबर 1 स्कूल’ का खिताब हासिल करने के लिए जोश के साथ इस चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
एसएफए चैम्पियनशिप्स के बारे में बात करते हुए अंडर-14 कैरम चैम्पियनशिप के विजेता आदि जैन की मां प्रीति जैन ने कहा ‘‘मुझे खुशी है कि मेरे बेटे के प्रयासों को शानदार परिणाम मिले हैं और मैं आउटडोर खेलों की सराहना करती हूं। एसएफए ने इंडोर खेलों जैसे कैरम, स्पीडकबिंग, चैस आदि के लिए भी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है। यह बच्चों के लिए भावी चैम्पियनशिप्स की तैयारी करने का बेहतरीन मौका है।
देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के चौथे दिन परेड ग्राउण्ड पर बॉक्सिंग, फेंसिंग, स्पीडकमिंग और टीकवोंडों खेले जाएंगे। वहीं श्री स्पोर्ट्स एकेडमी में स्विमिंग प्रतियोगिता होगी। एसएफए चैम्पियनशिप्स देहरादून में छिपी प्रतिभा को उभारते हुए खेल के क्षेत्र में शहर के टॉप स्कूल की पहचान करने तथा युवा एथलीट्स को नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मौका देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
चैम्पियनशिप में रोज़ाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट- www.sfaplay.com पर उपलब्ध हैं। रियल टाईम अपडेट्स, हाईलाईट्स और एक्सक्लुज़िव बिहाइंड-द-सीन मोमेन्ट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलों करें- Facebook, Instagram, Twitter।
प्रतिभागी अपने परिवारों के साथ मिलकर देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के सभी आयोजन स्थलों पर अपनी तरह के अनूठे स्पोर्ट्स कार्निवाल का आनंद उठा सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें