ख़बर शेयर करें -

देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के सातवें दिन जूडो, हैण्डबॉल और शूटिंग में रोमांचक फाइनल मैच खेले गए

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज 206 पॉइन्ट्स के साथ स्कोरबोर्ड पर सबसे आगे है
आचार्यकुलन ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया
जूडो में फीमेल और मेल एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला

देहरादून, 16 अक्टूबर, 2023: देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के सातवें दिन जूडो और हैण्डबॉल में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न आयु वर्गों के एथलीट्स ने परेड ग्राउण्ड और पैविलियन ग्राउण्ड में हैण्डबॉल, कबड्डी, चैस, बास्केटबॉल और जूडो में शानदार मैच खेले, जबकि जसपाल राना शूटिंग रेंज में शूटिंग का आयोजन हुआ। हैण्डबॉल में टमें गोल्ड की यात्रा पूरी करते हुए फाइनल की ओर आगे बढ़ीं जबकि — एथलीट्स ने जूडो और शूटिंग में पोडियम जीते।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज एसएफए चैम्पियनशिप्स में अपना प्रभुत्व बनाए हुए हैं, यह कुल 206 पॉइन्ट्स के साथ टॉप पर है। वही आचार्यकुलम, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वर्तमान में चल रहा तीसरा संस्करण निश्चित रूप से रोमांचक है, स्कूल ‘खेलों के क्षेत्र में नंबर वन स्कूल’ का खिताब हासिल करने के लिए पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं।
उत्तराखण्ड में एसएफए चैम्पियनशिप्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए ब्वॉयज़ अंडर-17 में खेल रहे नेशनल लैवल बैडमिंटन प्लेयर वेदांत राजपाल ने कहा, ‘‘यहां एसएफए इस्तेमाल किए गए बैडमिटन कोर्ट और शटल्स नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर के समकक्ष हैं। यह सराहनीय है कि एसएफए ने एक ही स्थान पर इतने बड़े पैमाने पर कई खेलों का आयोजन एक साथ किया है, जहां नेशनल एवं इंटरनेशनल लैवल के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता कर रहे हैं।’’
दर्शकों को परेड ग्राउण्ड में जूडो का शानदार मुकाबला देखने को मिला, जहां ब्वॉयज़ अंडर-14 और अंडर-17 तथा गर्ल्स अंडर-14 कैटेगरी में मैच खेले गए। एथलीट्स ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान ज़बरदस्त कौशल एवं दृढ़ इरादे का प्रदर्शन किया और एसएफए चैम्पियनशिप्स में इस खेल को आकर्षण केन्द्र बना दिया। अंडर-17 50 किलो मेल एथलीट्स में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से ध्रुव थापा ने गोल्ड, सैपिएन्स स्कूल, विकास नगर से सौरभ राना ने सिल्वर तथा केवी एफआईआई से आकाश सिंह नेगी ने ब्रॉन्ज़ जीता। अंडर-14 -44 किलो फीमेल एथलीट्स में सेपिएन्स स्कूल, विकास नगर ने आयूषी रावत ने गोल्ड राजकीय बालिका इंटरकॉलेज से खुशी कुमारी ने जूडो में सिल्वर जीता।
पैविलियन ग्राण्ड में तीव्र गति के रोमांचक खेल हैण्डबॉल प्रतियोगिता में युवा एथलीट्स की शानदार प्रतिभा देखने को मिली। एथलीट्स की स्फूर्ति, टीमवर्क और सामरिक सोच ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्यकुलम ने अंडर-18 मेल कैटेगरी में हैण्डबॉल में गोल्ड और ब्रॉन्ज़ जीता, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल ने सिल्वर जीता। इसी खेल में अंडर-16 फीमेल कैटेगरी में सेंट कबीर एकेडमी पोडियम पर नंबर वन पर रहा। इसके बाद पारस पब्लिक स्कूल दूसरे और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल देहरादून तीसरे स्थान पर रहा।
सातवें दिन जसपाल राना शूटिंग रेंज में अंडर-14 से अंडर-19 कैटेगरी में शूटिंग प्रतियागिताएं भी हुईं। ब्वॉयज़ अंडर-10 सं अंडर-18 तथा गर्ल्स अंडर-18 फुटबॉल प्रतियोगिता पैविलियन ग्राउण्ड में खेली गई ,जबकि कबड्डी अंडर-17 और अंडर-19 परेड ग्राउण्ड में हुई। चैसबोर्ड की बात करें तो गेम घड़ी की सूईयों के साथ जटिल होता जा रहा था! अरमान सिंह बक्शी ने अंडर-13 मेल कैटेगरी में 64 स्क्वेयर्स क्लेम कर जीत हासिल की और अपने स्कूल के लिए पॉइन्ट्स स्कोर किए।
एसएफए चैम्पयशिप्स के आठवें दिन योग प्रशंसकों को परेड ग्राउण्ड में योगासन की विभिन्न प्रतियोगिताएं देखने को मिलेंगी। यह प्रतियोगिता एथलीट्स को प्रत्यास्थता, तालमेल और सचेतनता दर्शाने का मौका देगी। इसी मैदान पर बास्केटबॉल टीम फाइनल्स में जीत हासिल करने के लिए मुकाबला करेंगी, जबकि कबड्डी टीमें कल के फाइनल्स के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आठवें दिन फाइनल मुकाबला होगा। देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स खेलों के प्रति शहर के जोश और युवाओं की प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखे हुए है।
चैम्पियनशिप में रोज़ाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट www.sfaplay.com पर उपलब्ध हैं।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें