ख़बर शेयर करें -

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, श्री सचिन कुर्वे तथा जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में लगातार कार्रवाई कर रहा है।

इसी के तहत आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा उपायुक्त गढ़वाल मंडल खाद्य सुरक्षा श्री आरoएसoरावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना की जनपद देहरादून की टीम के द्वारा जीoएमo एस रोड, कमला प्लेस स्थिति ऑन लाइन प्लेटफॉर्म इंसाकार्ट का निरीक्षण किया गया जहां पर कालातीत आइसक्रीम विक्रय करने की शिकायत प्राप्त हुई। वहां से श्री रमेश सिंह वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून के द्वारा खाद्य पदार्थ आइसक्रीम का नमूना जॉच हेतु लिया गया तत्पश्चात टीम के द्वारा नेहरू कॉलोनी तथा धर्मपुर फल मंडी का निरीक्षण किया गया, फलों को पकाने हेतु रसायन एवं कृत्रिम रंगों की भौतिक जॉच की गई। टीम के द्वारा आम, केला, सेव, पपीता, तरबूज, अंगूर तथा खरबूज के 15 नमूने जॉच हेतु लिए गए, इस प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम के द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 16 नमूने जॉच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम में उपायुक्त गढ़वाल मंडल खाद्य सुरक्षा श्री आरoएसoरावत, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर क्षेत्र श्री संजय तिवारी आदि शामिल थे।

Ad

By amit