ख़बर शेयर करें -

आगामी होली त्यौहारों के मध्यनजर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून श्री सचिन कुर्वे के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून के नेसविला रोड, बद्रीपुर, कालागढ़ रोड, देहरादून, सेलाकुई , विकासनगर आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह के द्वारा अवगत कराया गया है कि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत जनपद के बद्रीपुर, नेसविला रोड, कालागढ़ रोड आदि क्षेत्रों के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा दूध खुला, पनीर खुला, मावा खुला, गुजिया खुला, कचरी एवं हल्दी पाउडर के 07 नमूने जांच हेतु लिया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर क्षेत्र श्री संजय तिवारी ने अवगत कराया कि उनके द्वारा सेलाकुई , विकासनगर आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा बेसन, सूजी, मैदा, घी एवं तेल के 06 नमूने जॉच हेतु लिया गया। इस प्रकार आज दिनांक 21.02.2026 को जनपद अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 13 नमूने लेकर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषणशाला को भेजे गए है। खाद्य रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात विधिक कारवाही की जायेगी। उक्त अभियान सम्पूर्ण जनपद देहरादून में लगातार जारी रहेगा।

Ad

By amit