ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पर्यावरण दिवस ​​और विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर देहरादून में समर वैली स्कूल के इंडोर वुडन स्केटिंग रिंक में आंचल दुग्ध और यतीस्केट्स के सहयोग से 21 वीं आमंत्रण समर कैंप रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में 121 स्केटर्स ने स्केटिंग रैली, रिंक रेस में एडजस्टेबल, क्वाड और इनलाइन स्केट्स के साथ ही क्विज में प्रतिभाग किया।
समर वैली के निदेशक अशोक वासु, आंचल की प्रबंधक अदिति और पुंडीर प्रॉपर्टीज के केवल सिंह पुंडीर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
यति स्पोर्ट्स के अरविंद गुप्ता ने बताया कि रिंक रेस के अंडर 8 एडजस्टेबल बालिका वर्ग में सारा प्रथम, इशिता द्वितीय, अहाना तृतीय रही। अंडर 8 इनलाइन प्रतियोगिता में सांची प्रथम, अरायना तलवार द्वतीय और सिद्धी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर -14 क्वाड में अकाशिता प्रथम, धीर ने द्वितीय, मिनू ने तृतीय स्थान पाया। अंडर-14 इनलाइन में मीमांशा नेगी ने स्वर्ण, शिवांशी ने रजत और परी ने कांस्य पदक हासिल किया।
बालक अंडर -8 इनलाइन में पहला-शौर्य, दूसरा अरिहंत, तीसरे स्थान पर वंश रहे। अंडर 8 क्वाड में आरव ने स्वर्ण, नैवेद्य नेगी ने रजत और विराज़ ने कांस्य पदक जीता।इनलाइन-अंडर 8 में पहला-विवान, दूसरा-कुंग व तीसरा स्थान शौर्य महेश्वरी ने प्राप्त किया। अंडर-12- कवाड़ में पहला-धैर्य, दूसरा, अंकेश और तीसरा-आरव त्यागी रहे। अंडर-14-एडजस्टेबल में अंशुमन प्रथम रहे। अंडर-14-क्वाड-में -कुशाग्र प्रथम दूसरा-अर्णव, तीसरे स्थान पर सार्थक रहे। अंडर-16 में प्रथम शौर्य, दूसरा- अत्यहरव, तीसरा-वंश रहे। अंडर-17 में पहला-आदित्य, दूसरा-देवशीश, तीसरा-ईशान चौधरी रहे। इस दौरान पर्यावरण दिवस” ​​​​और “विश्व दुग्ध दिवस” पर आयोजित स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता में शौर्य, अरिहंत, विराज, अक्षिता, धैर्य, अद्वैत, अरायना तलवार, अथर्व, शौर्य और देवर्ष के बनाये पोस्टर और स्लोगन शीर्ष 10 चुने गए।
इसके अलावा क्विज़ तीन समूहों में आयोजित की गई जैसे कि 8 वर्ष से कम, 14 वर्ष से कम और 14 वर्ष से अधिक। तीनो कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया। विजेताओं में प्रथम-सारा, विवंश, देवाशीष द्वितीय-आरव रौतेला, सिद्धि, देवाशीष, तृतीय-अरिहंर, शिवांश, आदित्य शामिल रहे।
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक मनोज त्यागी, विपणन प्रबंधक ए खान और आंचल के प्रबंध निदेशक जयदीप ने विजेताओ को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। यति स्पोर्ट्स की अंजू गुप्ता, यति गुप्ता, प्रशिक्षक-सिद्धार्थ जैन, अक्षत जौहरी, अंशुमन, विकास थापा, मनीषा, नजम खान, नागेन्द्र नेगी, गुलाब चौधरी, संजय राणा ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें