ख़बर शेयर करें -

 

*राज्य निर्वाचन आयोग से तीन मांगें*

*निकाय चुनावों में लापरवाही पर जारी हो रिपोर्ट*

*अगले तीस दिन में मिले सभी निकायों के वोटर का सही आंकड़ा*

*हर निकाय में आयोजित हों चुनावी स्टेकहोल्डर सभाएं*

देहरादून

सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने नगर निकाय चुनावों में हुई लापरवाही और अव्यवस्था की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट जारी करने और कमियों को चिन्हित कर भविष्य में इन्हें दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की खबरें सामने आई हैं, उससे साफ दिखता है कि उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव संपन्न करवाने में बेहद गैर जिम्मेदाराना और लापरवाहीपूर्ण रवैया अपनाया गया। कल के अव्यवस्थित निकाय चुनाव को देखते हुए उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के सामने तीन मांगें रखी हैं।

अनूप नौटियाल के अनुसार बहुत जगह जहां मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले, वहीं कई जगहों पर मतदान बहुत धीमी गति से हुआ। शाम 5 बजे मतदान का समय खत्म होने के बाद भी कई बूथों पर लंबी लाइनें थी। वोटर्स को अपना वोट डालने में जरूरत से ज्यादा समय लगा। यह तमाम लापरवाही किन कारणों से हुई, राज्य निर्वाचन आयोग को इसकी विस्तृत जांच करनी जानी चाहिए और हर हाल में अगले दो हफ्ते में प्रारंभिक रिपोर्ट जारी होनी चाहिए।

उन्होंने वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में लोगों के नाम न होने पर भी अफसोस जताया। कहा कि यह लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। इससे चुनाव परिणाम प्रभावित होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदाताओं की संख्या सिर्फ एक आंकड़ा भर नहीं है। जनगणना न होने के कारण यह संख्या अरबन प्लानिंग में संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ ही मीडिया और शहरी मुद्दों पर काम करने वालों के लिए भी सहायक हो सकती थी। लेकिन, बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम लिस्ट से गायब होने के कारण यह आंकड़ा उपयोगी नहीं रह गया है। ऐसे में जरूरी है कि प्रदेश के समस्त निकायों में कुल कितने लोगों के नाम लिस्ट में नहीं थे, इसकी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जांच की जाए और एक महीने के भीतर वार्डवार और निकायवार मिसिंग वोटर्स की सूची जारी की जाए।

अपनी तीसरी मांग रखते हुए अनूप नौटियाल कहा कि अगले एक महीने के दौरान राज्य के सभी 100 नगर निकायों में चुनावी स्टेकहोल्डर सभाओं का आयोजन किया जाए। इन सभाओं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, चुनाव में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों, चुनाव में किसी न किसी रूप से सक्रिय रहे सामाजिक संगठनों के लोगों, राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही मीडिया के लोगों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए।

इन चुनावी स्टेकहोल्डर सभाएं में उन तमाम मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए, जिनके कारण चुनाव में अव्यवस्था और लापरवाही हुई और उनसे सबक लेते हुए भविष्य में सुधार के लिए रोडमैप बनाना चाहिए। सभाओं में निकले निष्कर्ष के आधार पर भी विस्तृत रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में होने वाले चुनावों में इन कमियों को दूर करते हुए चुनावी सुधार किए जा सकें।

 

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें