ख़बर शेयर करें -

देहरादून। रजिस्ट्रार आफिस के अभिलेखों से छेडछाड कर धोखाधडी से करोंडो रू0 की जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के दो अन्य सदस्यों को कोतवाली नगर/एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

दिनांक 15.07.2023 को वादी श्री संदीप श्रीवास्तव सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट बाबत अज्ञात अभियुक्तगणों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की नियत से आपराधिक षडयन्त्र रचकर उप निबंधक कार्यालय प्रथम द्वितीय जनपद देहरादून में भिन्न-भिन्न भूमि विक्रय विलेख से सम्बन्धित धारित जिल्दों के क्रमश: (विलेख सं0 2719/2720 वर्ष 1972, विलेख सं0: 3193, विलेख सं0 3192, विलेख सं0 545 वर्ष 1969 विलेख सं010802/10803) के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखो की कूटरचना करना के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर मु0अ0स0 281/2023 धारा 420/120बी/467/468/47 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। *श्रीमान पुलिस उमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* महोदय द्वारा उपरोक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया टीम द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी करते हुए रिंग रोड से सम्बन्धित 50 से अधिक रजिस्ट्रियों का अध्ययन कर सभी लोगों से पूछताछ की तथा पूछताछ में कुछ प्रौपर्टी डीलर के नाम प्रकाश में आये जिनसे गहन पूछताछ में उक्त फर्जीवाड़े में कई लोगों के नाम प्रकाश में आये गठित टीम द्वारा कई संदिग्धों के विभिन्न बैंक अकाउण्ट का भी अवलोकन किया गया, जिसमें करोड़ो रुपयों का लेन-देन होना पाया गया। इन लोगो द्वारा बनाये गये दस्तावेजों को रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त करने पर कई फर्जीवाड़े का होना भी पाया गया।
मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में ही अभियुक्त गण सन्तोष अग्रवाल, दीप चन्द अग्रवाल, मक्खन सिंह व रजिस्ट्रार कार्यालय में नियुक्त डालचन्द, अधिवक्ता इमरान अहमद, रिकॉर्ड रूम में नियुक्त अजय सिंह क्षेत्री को गिरफ्तार किया जा चुका है जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरूद्ध है। इन लोगों से विस्तृत पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आये थे जिनकी जिनकी तलाश में गठित टीम द्वारा लगातार दबिशें, पतारसी-सुरागरसी कर रही है। पर्यात साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तगणों के सम्भावित ठिकानों पर गठित टीम द्वारा बराबर दबिशे दी जा रही है एसआईटी टीम द्वारा रात दिन कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों से मुखबिरों की सहायता से दि0 21-08-2023 को अभि0 रोहताश सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह निवासी 126 गुरू रोड गांधी ग्राम पटेल नगर देहरादून को महिन्द्रा शो रूम बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त रोहताश से पूछताछ के आधार पर अभियुक्त विकास पाण्डे पुत्र इन्द्रेश पाण्डे निवासी दुर्गा इन्कलेव बंजारावाला थाना पटेल नगर देहरादून को हिन्दू नेशनल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।।
अभियुक्त गणों की पूछताछ में यह बात प्रकाश में आयो कि अभियुक्त गणों ने सहारनपुर निवासी के0पी0 (कुंवर पाल). इमरान व अन्य सहयोगियों के प्रलोभन में आकर रायपुर, लाडपुर, चकरायपुर, नवादा, रैनापुर आदि स्थानों की भूमि से सम्बन्धित विभिन्न खसरा नं0 की कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दाखिल खारिजा की फाइल बनवाकर रिकॉर्ड रूम में रखवायी साथ ही इन लोगों ने रिकॉर्ड रूम में रखे सम्बन्धित रजिस्टरों पर भी कूटरचित तरीके से अपने सहयोगी अभियुक्तों के नाम अंकित कराये। इस काम के लिए अभियुक्त रोहताश व विकास पाण्डे को 5-5 लाख रूपये दिये गये थे साथ ही इनको रिंग रोड में एक-एक प्लॉट भी दिया जाना तय हुआ था। अभियुक्त गणों की विस्तृत पूछताछ में कई नाम प्रकाश में आये है जिनके सम्बन्ध में एसआईटी टीम द्वारा गहन जाँच की जा रही है। जिसमें पूछताछ के दौरान गठित एसआईटी टीम द्वारा अब तक इस रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कुल 08 अभियुक्तों की गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य प्रकाश में आये अभियुक्तों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन एवं बराबर दबिशें दी जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण*:-
1. अभि0 रोहताश सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह निवासी 126 गुरूरोड गांधी ग्राम पटेल नगर देहरादून उम्र 42 वर्ष।
2. अभि0 विकास पाण्डे पुत्र इन्द्रेश पाण्डे नि0 दुर्गाइन्कलेव बंजारावाला थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष
*पर्यवेक्षण अधिकारी*:-
1. श्री सर्वेश कुमार पंवार (पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून)
2. श्रीमती सरिता डोभाल (पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून)
3. श्री मिथिलेश कुमार (पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून )
4. श्री नीरज सेमवाल (क्षेत्राधिकारी नगर देहरादून )
*पुलिस टीम*:-
01- श्री राकेश कुमार गुसांई (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर)
02- श्री प्रदीप सिंह रावत (व0उ0नि0 कोतवाली नगर)
03- श्री नवीन चन्द्र जुराल (उ0नि0 कोतवाली नगर)
04- श्री मनमोहन सिंह नेगी उ0नि0 पुलिस कार्यालय
05- कानि0 लोकेन्द्र उनियाल कोतवाली नगर
*एसओजी टीम*:
01- श्री नन्द किशोर भट्ट (प्रभारी एस0ओ0जी0)
02- उ0नि0 हर्ष अरोडा एस0ओ0जी0
03- हे०कानि0 किरन कुमार एस0ओ0जी0, कानि0 आशीष शर्मा, कानि0 ललित कुमार, कानि0 पंकज कुमार,कानि0 अमित कुमार, कानि0 देवेन्द्र कुमार, कानि0 विपिन

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें