एटीएस के बवाली, तड़ीपार पुनीत पर बिल्डर की आत्महत्या के मामले में मुकदमा
Ats में पिछले साल आतंक का पर्याय रहे तथाकथित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। पहले से तड़ीपार पुनीत के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर की पांचवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि तड़ीपार के खिलाफ जल्द कोई बड़ा एक्शन भी हो सकता है।
बिल्डर पुनीत पर पहले से ही ats के निवासियों द्वारा दर्ज कई मामले चल रहे हैं जिसके चलते वो तड़ीपार भी है। उसकी तड़ीपार की छः माह की अवधि जल्द खत्म होने को थी लेकिन अब उसके लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
दरअसल, बीते रोज ats में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अजय मित्तल ने आत्महत्या कर ली। मामले में जो उसने सुसाइड नोट लिखा उसमें पुनीत पर गंभीर आरोप हैं। आज पुलिस ने मित्तल के भाई की शिकायत पर पुनीत के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।


