ख़बर शेयर करें -

*उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय फलक पर रखने में सहयोगी बने पीआरएसआई: बंशीधर तिवारी*

*जनसंपर्क में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग करें*

*पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने डीजी सूचना से शिष्टाचार भेंट की*

पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया सेंटर सचिवालय में सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। सूचना महानिदेशक ने पीआरएसआई की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पीआरएसआई उत्तराखंड की छवि को देश दुनिया के सामने रखने में सहयोगी बनेगा। योजनाओं को सही तरीके से आमजन तक पहुंचाने में सभी विभागों और संगठनों को मिलकर काम करना होगा। इसमें पीआरएसआई सहायक हो सकता है। जनसंपर्क क्षेत्र को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए आधुनिक सूचना तकनीक को अपनाना होगा। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग किया जाए।
उन्होंने कहा कि पीआरएसआई जनसंपर्क के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा संगठन है। लगभग प्रत्येक राज्य में इसकी शाखाएं हैं। उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में पीआरएसआई महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है।
पीआरएसआई देहरादून के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने कहा कि पीआरएसआई द्वारा सभी विभागों और संगठनों के जनसंपर्क कर्मियों को एक प्रभावी प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सचिव अनिल सती ने पीआरएसआई के क्रियाकलापों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य मनोज सती, प्रियांक भी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें