ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्विगी व जोमैटो डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का क्लेमनटाउन पुलिस ने किया खुलासा, 03 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, अभियुक्तगणो के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, स्मैक बेचकर कमाये गये 3,50,000/- रुपये नगद, चोरी का मोबाइल व स्मैक बेचकर प्राप्त धनराशी से खरीदी गयी ओल्टो कार व 04 मोटर साइकिल बरामद।*

Ssp dilip singh kunwar ने बताया कि वादिनी नेहा सिंघल पुत्री विजेंद्र कुमार सिंघल निवासी टर्नर रोड थाना क्लेमनटाउन जनपद देहरादून द्वारा थाना क्लेमनटाउन पर लिखित तहरीर दी की टर्नर रोड स्थित एक जिम में से उसका आईफोन 12 प्रो मैक्स कीमती करीब डेढ़ लाख रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है।

 

उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना क्लेमनटाउन में मुकदमा अपराध संख्या 111/2022 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया अभियोग के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा जिम में लगे CCTV कैमरो को चैक करने पर एक व्यक्ति मुस्लिम परिधान में मोबाइल चोरी करता हुआ दिखाई दिया, जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा जिम के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 40- 45 CCTV कैमरो को चैक किया तो उक्त व्यक्ति टाइटन फैक्ट्री से आगे एक मोटर साइकिल में हेलमेट पहन कर जाता हुआ दिखाई दिया परन्तु जिम के आसपास की फुटेज चैक करने पर उक्त व्यक्ति बिना हेलमेट के जिम से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया था।

 

जिस पर पुलिस टीम द्वारा बैक रुट के कैमरे चैक किये गये तो उक्त व्यक्ति को टाइटन फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति हेलमेट देते हुए CCTV फुटेज में दिखाई दिया तथा जिस मोटरसाइकिल का उपयोग अभियुक्त द्वारा किया गया था उसका नंबर CCTV कैमरे में ट्रेस हुआ। उक्त मोटर साइकिल नम्बर के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त वाहन सौरभ कुमार पुत्र जसबीर सिंह निवासी टीचर कॉलोनी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के नाम पर रजिस्टर होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रुप से सौरभ कुमार उपरोक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुये मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया।

 

आज पुलिस टीम को सूचना दी गई कि टर्नर रोड स्थित जिम में चोरी के मामले में जिस अभियुक्त सौरभ कुमार की आप तलाश कर रहे हैं, वह ऑल्टो 800 कार में सहारनपुर से देहरादून आने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सदिग्ध अल्टो कार की तलाश में आशारोड़ी चैक पोस्ट व RTO चैक पोस्ट के मध्य चैकिंग शुरु की गयी, चैकिग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सहारनपुर की ओर से आ रही एक ओल्टो कार को रोका गया तो उसमें तीन व्यक्ति सवार थे, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम सौरभ कुमार पुत्र जसवीर सिंह 2- नीरज कुमार राणा पुत्र राजेश कुमार राणा 3- विशाल कुमार पुत्र राजेश कुमार बताया गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से टर्नर रोड स्थित जिम से चोरी किया गया मोबाइल आईफोन 12 प्रो मैक्स, 70 ग्राम स्मैक तथा तीन लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद हुए, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगणो द्वारा उक्त धनराशी को स्मैक बेचकर प्राप्त किया जाना बताया गया। बरामद स्मैक के संबंध में थाना क्लेमनटाउन पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

*पूछताछ का विवरणः-* पूछताछ में अभियुक्त नीरज द्वारा बताया गया कि विशाल मेरा बड़ा भाई है तथा सौरभ देवबंद सहारनपुर में हमारे पास के ही मौहल्ले का रहने वाला है जिससे काफी लम्बे समय से हमारी जान पहचान है। मै वर्तमान में चन्द्रबनी चौक स्थित एक जिम में जिम ट्रेनर का काम करता हूँ तथा सौरभ और विशाल स्विगी व जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करते है। मै और विशाल पिछले तीन चार वर्षो से देहरादून में रह रहे है, तथा पूर्व में थाना नेहरु काँलोनी से चोरी के मामले में जेल जा चुके है। जेल में हमारी मुलाकात कुछ ड्रग्स पेडलरो से हुयी जिनके सम्पर्क में आकर व जल्दी पैसा कमाने के लालच में हमारे द्वारा स्मैक तस्करी का काम करने की योजना बनाई इसके लिए हमने अपने एक और साथी सौरभ को भी अपने साथ ले लिया चूँकि देहरादून में काफी शिक्षण संस्थान है जिनमें काफी संख्या में बाहरी छात्र–छात्राए पढते है, जिन्हे आसानी से नशे का आदि बनाया जा सकता है। इसके अलावा पिछले तीन–चार वर्षो से देहरादून में रहने के दौरान हम नशे के आदि काफी लोगो के सम्पर्क में आ गये थे पर देहरादून पुलिस की लगातार ड्रग्स पैडलर्स के विरुद्ध हो रही कार्यवाही को देखते हुये लोगो तक स्मैक की डिलीवरी करने के लिए हमने डिलीवरी बॉय के रुप में काम करने की योजना बनाई । क्योंकि स्विगी व जोमैटो वाले रात भर लोगों को खाने पीने के सामान की डिलीवरी करते है और उन पर किसी को भी शक नहीं होता है और इसकी आड़ में हम आसानी से स्मैक को सम्बन्धित व्यक्ति तक डिलीवर कर सकते है। योजना के मुताबिक सौरभ व विशाल स्विगी व जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करने लगे। मै देवबंद से सस्ते दामो में स्मैक को खरीद कर देहरादून लाता था तथा नीरज और सौरभ स्विगी व जोमैटो के डिलीवरी बॉय बनकर उक्त स्मैक को खरीददारो तक पहुँचाते थे । चोरी किय़े गये मोबाइल के सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्त नीरज द्वारा बताया गया कि मै पूर्व में टर्नर रोड़ स्थित उक्त जिम में जिम ट्रेनर के रुप में काम करता था तथा मुझे जानकारी थी कि वहाँ काफी लोग मँहगे मोबाइल लेकर जिम करने के लिए आते है, जिन्हे आसानी से चोरी किया जा सकता है परन्तु जिम में कैमरे लगे होने के कारण पकडे जाने के डर से हमने वहाँ भेष बदलकर चोरी करने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक सौरभ ने वहाँ मुस्लिम पहनावे व मुँह पर मास्क लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया । उक्त ओल्टो कार, जो हमारे पास से मिली है, उसे हमने स्मैक बेचकर कमाए गये रुपयो से खरीदा था। इसके अतिरिक्त हमारे द्वारा स्मैक की तस्कीरी से एक केटीएम बाईक , 03 स्प्लेडर मोटर साइकिल तथा पित्थूवाला में 25 लाख कीमत का एक प्लाँट खरीदा गया है। अभियुक्तो की निशान देही पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो के पास से 03 स्पलेडर मोटर साइकिल तथा एक केटीएम बाइक को भी बरामद किया गया है। स्मैक बेचकर पित्थूवाला देहरादून में लिया गया प्लॉट किमती 25,00,000 रुपए, जिसके संबंध में अलग से जब्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*नाम पता अभियुक्तगण:-*

1-सौरभ कुमार पुत्र श्री जसवीर सिंह निवासी टीचर कॉलोनी थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष
2-नीरज कुमार राणा पुत्र राजेश कुमार राणा निवासी गांधी कॉलोनी, थाना देवबंद जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
3-विशाल कुमार राणा पुत्र राजेश कुमार राणा निवासी उपरोक्त, उम्र 22 वर्ष

*बरामदगी का विवरण :-*

1- 70 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 7,00,000 रुपए)
2- स्मैक बेचकर कमाए गए 3,50,000 रुपए नगद
3- टर्नर रोड स्थित जिम से चोरी किया गया आईफोन 12 प्रो मैक्स *(कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए)*
4- ऑल्टो कार 800 नंबर
5- UK 07 DM 5578 स्प्लेंडर
6- UK 07 FB 4363 स्प्लेंड
7- UK 07 BU-4918 केटीएम
8- UP 11AN 4593 ब्लेंडर SPL

*आपराधिक इतिहास :-*

*अभियुक्त विशाल राणा तथा नीरज राणा*
1-मु0अ0सं0-185/20 धारा 380/411 भादवी0 थाना नेहरुकाँलोनी जनपद देहरादून।

*अभियुक्त सौरभ कुमार*

1- मु0अ0सं0- 111/22 धारा 380 भादवी0, थाना क्लेमनटाउन देहरादून।

 

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें