ख़बर शेयर करें -

देहरादून।थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत क्रिकेट मैच पर करोड़ो का ऑनलाइन सत्ता खेलते/लगाते गैंग को न्यू मसूरी रोड मालसी पेट्रोल पम्प के सामने अन्दर पुलिया पार करके स्थित एक घर से 08 युवको को जो कि गोहाटी में चल रहे भारत व श्रीलंका के क्रिकेट मैच पर ऑन लाइन सटटा खेलते/लगाते गिरफ्तार किये गए

पकडे गये व्यक्तियो से पूछताछ की गयी तो उस्मान द्वारा बताया गया कि यह समूचा आँन लाइन सटटे का नेटवर्क दिल्ली से रोहित के नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है। यहा का पूरा काम मैं ही देखता हूँ तथा आँन लाइन सटटे के सम्बन्ध मे बताया कि टेलीग्राम ऐप चलाने वाले लोगो के मोबाइल में हमारे सिस्टम द्वारा पॉप अप भेजा जाता है, जैसे ही ग्राहक पॉप अप पर क्लिक करता है तो उसे एक नम्बर उपलब्ध होता है फिर ग्राहक उक्त नम्बर को वाटसअप से लिंक करके हम से सम्पर्क करता है। जहा से हम उसका व्हट्सअप डाटाबेस तैयार करते है तथा हमारी 6 गेम्बलिंग साईटे हैं, जिसमे ग्राहक इच्छानुसार चयन करता है। तब हम ग्राहक को व्हट्सअप के जरिये डिपोजिट स्लिप उपलब्ध कराते है। जहा बैक की डिटेल दी जाती है जिसमें पैसा आता जाता रहता है। पेमेन्ट साइट के बाद हम ग्राहक की आईडी जनरेट करते है तथा पासवर्ड ग्राहक को उपलब्ध कराते है तथा गेम्बलिग साइट पर ग्राहक अपने गूगल क्रोम पर साइट खोलता है व सटटा लगाना शुरू करता है। जीतने की स्थिति मे वह जीता हुआ पैसा विदड्राल करने के लिए व्हट्सअप नम्बर पर सम्पर्क करता है व विदड्राल फार्म भरता है और हम उसके खाते मे जीतने की स्थिति मे रुपये जमा कराते है। इस प्रकार से मेरे अन्य सभी साथी दिये गये मोबाईलो व लेपटाप से अलग-अलग कार्य करते है। पकडे गये अन्य व्यक्तियो मे से दानिश द्वारा बताया गया कि मै डिपोजिट फोन पर सटटा लगाने वाले ग्राहको से यू0पी0आई0 के माध्यम से पैसा लेने का कार्य करता हूँ। तनसीर द्वारा बताया गया कि मै सटटे मे जीतने वाले ग्राहको के पैसे यू0पी0आई0 के माध्यम से उनके खाते मे विदड्राल करता हूँ। सोहेल खान द्वारा बताय़ा कि मै भी डिपोजिट फोन पर ग्राहको से पैसा सटटा मे लगाने का कार्य करता हूँ। लक्ष्मण द्वारा बताया कि मै भी डिपोजिट फोन पर ग्राहको से पैसा सटटा मे लगाने का कार्य करता हूँ । साकीब ने बताया कि मै भी सोहेल व लक्ष्मण की तरह डिपोजिट फोन पर ग्राहको से पैसा सटटा मे लगाने का कार्य करता हूँ । साहिद तथा मौ0 इस्तखार ने बताया कि हम दोनो लेपटाँप पर पैनल साइट व वाटसएप पर सम्पूर्ण कार्य करते है तथा आज बिग बैश लीग व भारत श्रीलंका मे हो रहे क्रिकेट मैच पर आँन लाइन सटटा लगा रहै थे। आज हमने आँन लाइन सटटा लगाकर लगभग 8 लाख रुपये का व्यव्साय किया है।
लैपटॉप चेक करने पर पाया गया कि इनके द्वारा पिछले 01 माह में लगभग 15 लाख रूपये प्रतिदिन ऑनलाइन सट्टे के माध्यम से कमाया गया है, जोकि लगभग साडढै करोड़ रूपये है । वर्तमान मे उपरोक्त गैंग से पूछताछ पर कुल 17 बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त हुई है जिनको फ्रीज करने की कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त* –
1- उस्मान चौधरी पुत्र अशफाक हसन निवासी ग्राम हरसोली थाना शाहपुर जिला मुज्जफरनगर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष
2- सोहेल खान पुत्र शमशाद निवासी केम्प-1 सुन्दरनगर थाना भिलाई जिला रायपुर छतीशगढ उम्र 21 वर्ष
3- शाकिब अली पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम हरसोली थाना शाहपुर जिला मुज्जफरनगर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष
4- तनसीर चौधरी पुत्र हाफिज चौधरी निवासी ग्राम हरसोली थाना शाहपुर जिला मुज्जफरनगर उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष
5- मौ0 दानिश पुत्र मौ0 असफाक निवासी ग्राम हरसोली थाना शाहपुर जिला मुज्जफरनगर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष
6- शाहिद पुत्र जमील हसन निवासी ग्राम हरसोली थाना शाहपुर जिला मुज्जफरनगर उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष
7- मौ0 इफ्तिखार पुत्र मौ0 यासीन निवासी ग्राम पसौडा थाना टिला मोड जिला गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष
8- लक्ष्मण सिह पुत्र मोहन सिह निवासी ग्राम बुरसोल थाना थराली जिला चमोली उम्र 20 वर्ष
*वांछित अभियुक्त*:
01: रोहित कुमार निवासी: अज्ञात
बरामदगी माल का विवरण –
01- लैपटॉप – 05
02- 02 एल0ई0डी0 टीवी
03- 21 अलग-अलग कम्पनी के मौबाईल फोन (मोबाईल फोन मे से 04 मोबाईल का प्रयोग आँन लाइन सटटा लगाने वाले ग्राहको से चौटिग करने हेतु व अन्य 17 मौबाईल फोन का प्रयोग आँन लाइन सटटा लगाने वाले ग्राहको के साथ यू0पी0आई0 के माध्यम से ट्राजेक्शन करने के लिए किया जाता है।)
04- 02 एक्सटेशन बौर्ड काला व सफेद रग।
05- 03 मोबाईल चार्जर सफेद रग।
06- 05 जियो ब्रोर्ड बैन्ड बाक्स मय 03 चार्जर।
07- लेप्पटाप चार्जर -04।
08- पासबुक – 03
09- चैक बुक – 05
10- एटीएम/डेबिड कार्ड/वीजा कार्ड – 14

 

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें