ख़बर शेयर करें -

देहरादून। बुजुर्ग ने संपत्ति विवाद में की पत्नी की हत्या, मुझी वजह आयी सामने। डालनवाला के बलबीर रोड पर आज सुबह आयी थी वारदात प्रकाश में।

दिनांक 05-09-2022 की रात्रि को थाना डालनवाला को एक डेथ मेमो कोरनेशन अस्पताल से प्राप्त हुआ, जिसमें अवगत कराया गया कि एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया है, जिसके शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। इस सूचना पर थाने से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मय वरिष्ठ उपनिरीक्षक मय कर्मचारी गणों के राजकीय अस्पताल में गए तो मालूम हुआ कि एक महिला उषा देवी पत्नी राम सिंह निवासी बलवीर रोड डालनवाला को अस्पताल लाया गया था, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। मृतका उषा की मृत्यु के संबंध में उसके पति से पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रथम दृष्टया पूछताछ में आनाकानी करते हुए किसी बात की जानकारी होने से इनकार किया गया, जिसके उपरांत मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय पहुँचे, जिनकी उपस्थित में स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ की गई व तत्पश्चात राम सिंह को उसके घर ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो तो राम सिंह द्वारा बताया गया कि उसकी शादी उषा देवी (उम्र 53 वर्ष) से 03 वर्ष पूर्व हुई थी तथा संपत्ति विवाद को लेकर उसका अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था, कल रात्रि में भी संपत्ति विवाद को लेकर उनका झगड़ा हुआ था और इसके चलते उसके द्वारा सोते समय अपनी पत्नी से सिर पर क्रिकेट के बल्ले से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसके उपरांत क्रिकेट बल्ले को छत पर छिपाकर उसके द्वारा मृतका उषा के शव को 108 के माध्यम से कोरनेशन अस्पताल ले जाया गया था। जिसके उपरांत पार्षद निखिल कुमार 07 संजय कॉलोनी डालनवाला द्वारा उषा देवी की राम सिंह द्वारा सिर पर बल्ले से प्रहार कर हत्या करने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना डालनवाला पर दिया गया, जिसके आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0 238/2022 धारा 302 भा0द0वि का अभियोग पंजीकृत करते हुए राम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना प्रचलित है।

*पंजीकृत अभियोग*
1-मु0अ0स0 238/2022 धारा 302 भा0द0वि

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1-राम सिंह ठाकुर पुत्र स्व0 अमर सिंह निवासी बलबीर रोड, डालनवाला, देहरादून उम्र 72 वर्ष।

*मृतिका का नाम*
1-उषा देवी पत्नी राम सिंह निवासी बलबीर रोड डालनवाला, देहरादून, उम्र 53 वर्ष।

*घटना में बरामद आला नकब*
1-घटना में प्रयुक्त क्रिकेट का बल्ला

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें