ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। मामूली बात में विवाद होने पर पति ने पहले पत्नी के पेट मे हथौड़ी से कई वार कर दिए और जब उसे लगा कि पत्नी उसका सारा राज पुलिस के सामने खोल देगी तो उसने पत्नी को नुवान का इंजेक्शन लगाकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।

घटनाक्रम के अनुसार, 17-12-22 को श्री रंजीत सिंह साह पुत्र श्री गुलाब सिंह साह निवासी ने फोन द्वारा सूचना दी की उसकी बहन पिंकी उम्र 26 वर्ष का विवाह 10 साल पहले कृष्ण साह के साथ वर्ष 2010 में विवाह हुआ था जिनके तीन बच्चे हैं 1 लड़की और 02 लड़के है। जो वर्तमान में विद्या विहार सोडा सरोली थाना रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे। 16/12/22 को फोन से बहन से मेरी बात हुई तो उसने बताया कि उसे उसके पति कृष्ण साह ने उसके साथ कुछ दिन पहले मारपीट की और हथौड़े से पेट और पीठ पर वार किए हैं, जिससे उसकी हालत बहुत खराब है और उसे लगता है कि वह मरने वाली है व अब नही बचेगी । कुछ देर बाद मेरी बात मेरी भांजी से हुई जिसने बताया कि मामा मम्मी हिल डुल नहीं रही है।
सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के घटनास्थल विद्या विहार सोडा सरोली पहुंचे जहां पहुंचकर पाया कि पिंकी देवी घर में मृत अवस्था में पड़ी है। मौके पर मृतका का पति कृष्णा साह व उनके तीन बच्चे मौजूद मिले जिनसे पूछताछ करने पर मृतका के पति कृष्णा साह ने बताया कि दिनांक 13-12-22 को उसकी पत्नी पिंकी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिसे उनके द्वारा प्राइवेट डॉक्टर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में दिखाया गया था पेट में चोट लगने के बाद ही उनकी पत्नी बार-बार उल्टी कर रही थी जिसके बारे में डॉक्टर द्वारा बताया कि पेट में चोट के कारण उनकी पत्नी का कभी भी हार्ट फेल हो सकता है । तीनों बच्चों से पुलिस बालकल्याण अधिकारी महिला उपनिरीक्षक मालिनी द्वारा पूछताछ करने पर बच्चों के द्वारा भी उनके माता की सीढ़ियों से गिरकर चोट आना बताया बच्चे बहुत ज्यादा घबराए हुए थे। शव को कब्जे पुलिस लेकर दिनांक 17-12-22 को पंचायत नामा भरकर पैनल से पीएम कराने हेतु भेजा गया तथा पीएम की वीडियोग्राफी कराई गई मृतिका के तीनों बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी बूब के समक्ष प्रस्तुत कराकर उनके संरक्षण में दिया गया।

आज मृतका के भाई श्री रंजीत कुमार थाना रायपुर आए जिनके द्वारा उक्त घटना के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 557/22 धारा 302 भादवि बनाम कृष्ण कुमार साह पंजीकृत किया गया । वादी श्री रंजीत कुमार द्वारा पूछताछ में बताया कि उनके जीजा कृष्णा साह शादी के पश्चात से ही उनकी बहन के साथ मारपीट किया करता था उनकी बहन ने कई बार बताया था कि उसका पति उसकी हत्या करना चाहता है। 13-12- 22 को भी मेरे जीजा ने मेरी बहन की हत्या करने के लिए उसके साथ मारपीट की थी।

विवेचना में की गयी कार्यवाही

विवेचना में मृतका पिंकी देवी की पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई जिसमें उनके पेट में अंदरूनी गंभीर चोट के कारण मृत्यु होना पाया गया। तथा अन्य परीक्षण के लिए मृतिका का विसरा संरक्षित किया गया है। पीएम कर्ता चिकित्सक से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतिका के पेट में आई अंदरूनी चोट हथौड़ी से आ सकती है। विवेचना में पर्याप्त आए गए साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त कृष्णा साह को सोडा सरोली मोटर मार्ग से आज गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ का विवरण:-

अभियुक्त कृष्ण साह से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी हर छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा किया करती थी। उसके द्वारा बताए गए काम को सही प्रकार से नहीं करती थी जिसके चलते आए दिन वह अपनी पत्नी से परेशान हो चुका था। सोडा सरोली में पानी नहीं आ रहा था जिसके लिए कुछ दूरी पर स्थित पानी लाना पड़ रहा था । जिसके लिए मैंने अपनी पत्नी को पानी लाकर मेरे व बच्चों के कपड़े धोने व कमरे में पोछा लगाने व बर्तनों को साफ करने के लिए लगातार कह रहा था लेकिन दिनांक 13-12-22 को जब मैं मिस्त्री के कार्य से शाम को 7 बजे आया तो मैंने देखा कि मेरी पत्नी ने कोई भी काम नहीं किया है। मैंने इस बात के लिये पत्नी को डांटा जिस पर वह मुझसे झगड़ा करने लगी जिस पर मैंने उससे अपना पल्ला झाड़ने के लिए उसके पेट में हथौड़ी से कई वार कर दिए। जिसमें वह बेहोश हो गई, मैंने सोचा वह मर गई है तथा मैं दूसरे कमरे में जाकर बच्चों को डराया धमकाया और कहा कि कोई भी पूछेगा तो बताना तुम्हारे मम्मी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिसमें उसे चोट आई है। दिनांक 14-12-22 कि सुबह मैंने देखा कि वह कि वह जिंदा है तो मैं उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास रायपुर ले गया, जिन्होंने मुझे अच्छे हॉस्पिटल में दिखाने को कहा तो मैं उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर ले गया वहाँ बाएं हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया व दवाई दिलवाई, जिसके बाद में उसे घर ले आया, लेकिन मेरी पत्नी लगातार पेट में दर्द होना बता रही थी, बार बार उल्टी करने लगी, जिसके बाद मैं दिनांक 17-12- 22 को मैंने अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें मुझे पता चला कि मेरी पत्नी के पेट के अंदर गंभीर घाव हो गया है और वह बचने वाली नहीं है, यह बात मेरी पत्नी को पता चल गई थी, जिस पर मेरी पत्नी मुझे कहने लगी कि मैं तुम्हारी शिकायत पुलिस से करूंगी, पुलिस से गिरफ्तारी के डर से मैंने दिनांक 16-17/12/2022 की रात्रि में जब बच्चे सो गए तो मैंने घर में पहले से ही रखी नुवान के सीसी का इंजेक्शन अपनी पत्नी को मारने के लिए लगा दिया जिससे रात लगभग 3ः00 बजे मेरी पत्नी मर गई, मैंने अपने बच्चों को उठाया और कहा कि तुम्हारी मम्मी मर गई है, कोई भी पूछे तो बताना किस सीढ़ियों से गिरने के कारण मरी है और उस बहुत जल्दी-जल्दी मैंने अपने साथ काम करने वाले मजदूरों को अंतिम संस्कार कराने के लिए बुला लिया था और बस भी बुक करा ली थी। तभी पुलिस आ गई, आज मुझे जानकारी हो गई थी की मेरा साला रिपोर्ट करने आ रहे है मै भागने की फिराक मे था, पुलिस नें पकड़ लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके मकान के पास झाड़ियों से आला कत्ल लोहे की हथौड़ी, नुवान की शीशी व इंजेक्शन बरामद किया गया। मृतका की पुत्री से पुनः पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि अपने पिता के डर से उन्होंने झूठ बोला था उनके पिताजी ने ही उनकी मां को हथौड़ी से मारा है। अभियुक्त पैसे से मकान निर्माण का कार्य ठेकेदार है. जिसका सोडा सिरौली में अपना निजी मकान है आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 को अभियुक्त को समक्ष न्यायालय के समय से पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता:- वीरेंद्र कुमार साह उर्फ कृष्णा पुत्र शंकर लाल शाह निवासी झिलमिल कॉलोनी सोडा सरोली थाना रायपुर, मूल निवासी ग्राम काशीबाड़ी थाना पलासी जिला अररिया बिहार।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें