ख़बर शेयर करें -

 

Dehradoon.कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने चंद घण्टो मे किया हत्या का खुलासा , कारगी स्थित दूध की डेरी मे काम करने वाले मजदूर द्वारा साथ मे काम करने वाले व्यक्ति की गई हत्या, हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मौके से हत्या करने मे प्रयुक्त खून लगा लकडी का फट्टा,खूनालूदा कम्बल, एक खून लगी दरी, एक फटा हुआ खून लगा कट्टा,एक खाली व एक आधा देशी पव्वा शराब जाफरान किया गया बरामद ।
*========================*

*घटना का विवरण –*

*========================*

आज दिनांक 16-04-2023 को थाना पटेलनगर पर वादी फैजान पुत्र अफजाल निवासी बादशाहपुर थाना बिहारी गढ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने थाना पटेलनगर पर एक प्रार्थना दिया कि मेरे पिताजी अफजाल जो कि कारगी स्थित दूध की डेरी मे काम करते थे आज सुबह मुझे डेरी मालिक राशिद का फोन आया कि तुम्हारे पिताजी का एक्सीडेन्ट हो गया है जल्दी से आ जायो जब मैने मौके पर आकर देखा तो पता चला कि मेरे पिताजी की हत्या कर दी गई है ।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल दूध की डेरी कारगी देहरादून का बारीकी से निरीक्षण किया गया तो मृतक जिस बैड पर लेटा था उसके सिरहाने एक खून लगी दरी तथा बैड के पीछे से एक खाली व एक आधा पव्वा जाफरान देशी शराब तथा बाहर लौभी से से एक पीले व ऑरेन्ज रंग का कम्बल जो खूल से सना हुआ है व एक प्लास्टिक का कट्टा खून लगा हुआ मिले एवं टॉयलेट की दीवार पर खूल लगा मिला डेरी के मालिक राशिद द्वारा बताया गया कि सुरेश व अफजाल दोनो डेरी मे काम करते थे तथा शराब पीने के आदि है आपस मे झगडते रहते है आज सुबह सुरेश ने आकर बताया कि अफजाल उठ नही रहा मैने कहा कि तुम जाओ मै उसको फोन करता हूँ फिर सुरेश डेरी मे चला गया मैने अफजाल को लगातार फोन किये लेकिन उसने उठाया नही फिर कुछ समय बाद मै डेरी मे गया तो अफजाल बेड पर लेटा हुआ था कपडे मूँह पर था मैने उसके चेहरे से कपडा हटाया तो मूँह पूरी तरह टूटा हुआ था मैने सुरेश को बुलाकर पूछा कि इसको तूने मारा तो उसने मना किया फिर मैने घर जाकर उसके लडके को बताया डेरी संचालक द्वारा बताया कि सुरेश उसके साथ ही रहता था इसे पूरी जानकारी होगी आप इससे पूछताछ कर लो पास मे खडे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुरेश कुमार पुत्र स्व0 श्री सीता राम निवासी ग्राम नन्हेडा थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 53 वर्ष बताया सुरेश से सख्ती से पूछताछ करने पर इधर उधर की बाते करने लगा फिर बताया कि मै करीब तीन महीने से यहाँ पर काम कर रहा हूँ तथा अफजाल पहले से ही काम करता था मै अफजाल को पिछले 20-25 साल से जानता हूँ हम दोनो रोज शराब पीते है तथा अफजाल शराब पीकर मेरे साथ गाली गलौच व भला बुरा कहता है मै उससे परेशान हो गया था अफजाल के लडके ने करीब एक साल पहले मुझे बहुत मारा था कल रात मै आईएसबीटी से शराब पीकर आया तो अफजाल ने मुझे देखते ही गाली गलौच करने लगा मेरे मना करने पर मारपीट करने लगा तो मैनी वहीं पर पडे लकडे के फट्टे से उस पर वार कर दिया जब वह बेहोस हो गया तो मैने उसे बिस्तर पर लिटा कर उसके चेहरे पर कम्बल डाल दिया ताकि ऐसा लगे कि एक्सीडेन्ट हुआ है मै अफजाल से परेशान हो गया था इसलिए मैने उसे मार दिया सुरेश से घटना मे प्रयुक्त लकडी के फट्टे के बारे मे पूछा तो उसने वही पर पडे चोकर के भरे कट्टो के बीच से खून लगा लकडी का फट्टा बरामद कराया अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराकर मु0अ0सं0-182/2023 धारा-302/203 भादवि मे गिरफ्तार किया गया । मौके से हत्या करने मे प्रयुक्त खून लगा लकडी का फट्टा,खूनालूदा कम्बल, एक खून लगी दरी, एक फटा हुआ खून लगा कट्टा,एक खाली व एक आधा देशी पव्वा शराब जाफरान कब्जे पुलिस लिया गया । अभियुक्त को कल प्रातः समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

*========================*

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

*========================*

1- सुरेश कुमार पुत्र स्व0 श्री सीता राम निवासी ग्राम नन्हेडा थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 53 वर्ष ।

*अभियुक्त से बरामदगी*

*========================*

1-हत्या करने मे प्रयुक्त खून लगा लकडी का फट्टा,
2-खूनालूदा कम्बल,
3-एक खून लगी दरी,
4-एक फटा हुआ खून लगा कट्टा,
5-एक खाली व एक आधा देशी पव्वा शराब जाफरान

 

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें