ख़बर शेयर करें -

It पार्क शराब गोदाम के पास लोडर का डाला खोला तो अंदर पड़ा था युवक का शव, दो दिन से था लापता, इधर नेहरू पुलिस ने शव को लेकर ये किया खुलासा

Dehradoon. It पार्क शराब गोदाम के पास लोडर का डाला खोला तो अंदर पड़ा था युवक का शव, दो दिन से था लापता। वहीं, नेहरू कॉलोनी पुलिस का दावा है कि या तो ठंड या अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई है।

आज दिन में थाना रायपुर को सूचना मिली कि आई0टी0 पार्क के पास FL2 के गोदाम के अंदर एक पिकअप वाहन संख्या UK07CB9941 में एक शव पड़ा है। मौके पर आकर वाहन चालक धनवीर पुत्र सतपाल निवासी बहेलिया बस्ती निरंजनपुर थाना पटेलनगर से पूछताछ की गई तो वाहन चालक द्वारा बताया कि उसके द्वारा दिनांक 02/02/22 को समय 19:00 बजे प्रिंस चौक सरकारी अंग्रेजी शराब के ठेके के पास उक्त वाहन संख्या UK07CB9941 को खड़ा किया था और माल लोड करने हेतु आज दिनांक 04/02/22 समय 10:30 बजे FL2 के लिये चला, FL2 पहुंच कर जब माल लोड करने के लिए पिकअप का डाला खोला तो उसमें एक शव मिला।

बरामद शव के सम्बंध में जानकारी करने पर उक्त शव गिरीश चंद्र पंत पुत्र श्री ललिता प्रसाद निवासी मकान नंबर 67 हेमंती नंदन बहुगुणा कॉलोनी, अजबपुर थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 34 वर्ष का होना ज्ञात हुआ, जिसके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में गुमशुदगी दर्ज है।

आवश्यक कार्यवाही हेतु चौकी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी व कोतवाली देहरादून को अवगत कराया गया है। मौक़े पर फ़ील्ड यूनिट को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु बुलाया गया।

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया खुलासा

मृतक के भाई मोहनचंद पंत द्वारा बताया गया है कि मृतक शराब का बहुत अधिक सेवन कर रहा था तथा पिछले 15 दिन से अत्यधिक शराब पी रहा था। मृतक 31 जनवरी 2022 को दोपहर को घर से निकल गया था तथा उसके उपरांत वापस नहीं लौटा था। कल दिनांक 3 फरवरी 2022 को शाम को लखीबाग पुलिस द्वारा उनको सूचना मिली थी कि प्रिंस चौक के पास आपकी मोटरसाइकिल लावारिस खड़ी है। उक्त मोटरसाइकिल को मृतक गिरीश पंत चलाता था। इसके उपरांत उन्होंने थाना नेहरू कॉलोनी में अपने भाई की गुमशुदगी लिखाई थी मृतक गिरीश चंद्र पंत का शरीर अकड़ा हुआ था । Cctv फुटेज देखने पर गिरीश पंत उसी रात ठेके पर करीब 9 :20 बजे उसी लोडर में अकेले चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है तथा लोडर में एक खाली गिलास पानी की बोतल मिली व शरीर पर कोई जाहिरा चोट नही है कि संभवत नशे में व ठंड के कारण मृतक गिरीश चंद्र पंत की मृत्यु हो गई हो।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें