ख़बर शेयर करें -

जब देर रात दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार की मदद को सीएम ने रुकवाया अपना काफिला

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार देर रात जब एक कार्यक्रम से सीएम आवास लौट रहे थे तो कैंट रोड पर उन्हें एक बाइक सवार सड़क पर गिरा नजर आया।

इस पर सीएम धामी ने तत्काल अपने काफिले को रुकवाकर बाइक सवार की मदद की। राहत की बात ये थी कि बाइक सवार को मामूली चोट आई थी। सीएम ने जब घायल से पूछा कि ये कैसे हुआ तो उसने बताया कि संभवतः उसकी स्पीड ज्यादा थी। सीएम को उसने बताया कि वह सर्वे से काम करके लौट रहा था और उसे घंगोड़ा में अपने घर लौट रहा था।

Ad

By amit

You missed