ख़बर शेयर करें -

उत्‍तराखंड में आज आए कोरोना के 2915 नए मामले, एक्‍टिव केस पहुंचे आठ हजार पार, देहरादून में कोरोना के सबसे अधिक 3412 सक्रिय मामले

देहरादून। कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आज बुधवार को यहां कोरोना की स्थिति विस्फोटक रही। राज्‍य में कोरोना संक्रमण के 2915 नए मामले मिले हैं। सक्रिय मामले 8018 पहुंच गए हैं। इधर, तीन मरीज की मौत भी हुई है। उत्‍तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 8018 तक पहुंच गए हैं। इससे अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ रहा है। देहरादून जनपद में कोरोना के सबसे अधिक 3412 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 1389, नैनीताल में 1625 व ऊधमसिंह नगर में 502 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपिंयन और उनके पुत्र संक्रमित
रुड़की में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 152 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपिंयन, उनके पुत्र और सिविल अस्पताल रुड़की के रेडियोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। इनके साथ मंगलौर कोतवाली व भगवानपुर थाने के कुछ पुलिस कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

कोटद्वार में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत
राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सालय प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन के तहत बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बजुर्ग के संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों की भी कोरोना जांच करवाई जा रही है। वहीं, बुधवार को दुगड्डा ब्लाक के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले 15 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उत्‍तराखंड में बुधवार (12 जनवारी) को मिले कोरोना संक्रमित
अल्मोड़ा————85
बागेश्वर————34
चमोली ———— 27
चम्पावत ————119
देहरादून ————1361
हरिद्वार————374
नैनीताल————424
पौड़ी गढ़वाल ——131
पिथोरागढ़————70
रुद्रप्रयाग————09
टिहरी गढ़वाल——-63
यू.एस. नगर————217
उत्तरकाशी————01
कल——————- 2915

जिलों में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की स्थित
अल्मोड़ा————128
बागेश्वर————55
चमोली ————115
चम्पावत ————216
देहरादून ————3412
हरिद्वार————1389
नैनीताल————1625
पौड़ी गढ़वाल ————194
पिथोरागढ़ ————194
रुद्रप्रयाग ————42
टिहरी गढ़वाल———–109
यू.एस. नगर————504
उत्तरकाशी————17
कुल ————— 8018

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें