ख़बर शेयर करें -

एफ एफ एच , ओपन एयर रेस्टोरेंट देहरादून मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है ।

 

देहरादून, 11 अप्रैल 2022 : सुनीता वात्सल्य के स्वामित्व वाले एफ एफ एच ओपन एयर रेस्टोरेंट ने रेस्टोरेंट के उदघाटन के अवसर पर घोषणा की कि यह अब पूरी तरह मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है।यह रेस्टोरेंट देहरादून में राजपुर रोड ,जाखन पेट्रोल पंप के पास स्थित है। अपने उद्घाटन के अवसर पर फ एफ एच ओपन एयर रेस्टोरेंट ने फिक्की फ्लो, उत्तराखंड चैप्टर के सदस्यों के लिए एक नेटवर्किंग मीट अप की भी मेजबानी भी की।

इस रेस्टोरेंट में एक खुली रसोई है जहां मेहमान आ सकते हैं और उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच तथा खाना पकते हुए देख सकते हैं। विशेष रूप से लखनवी व्यंजनों को तैयार करने के लिए, रेस्तरां केवल सरसों के तेल की अच्छी गुणवत्ता का उपयोग करता है और मसाले लखनऊ से चुने जाते हैं।

 

सुनीता वात्सल्य एक मास्टरशेफ हैं और उन्होंने कोविड -19 महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान सैकड़ों कोविड रोगियों को घर का बना भोजन पहुँचाया है। वह फिक्की फ्लो, उत्तराखंड चैप्टर की सक्रिय सदस्य हैं। वह एक ऑर्गेनिक बुटीक, स्टूडियो बाय मिस क्राफ्टी की भी मालिक हैं, जो भारत और भारतीय हस्तशिल्प की बुनाई को बढ़ावा देती है।

 

इस अवसर पर डॉ. नेहा शर्मा, चेयरपर्सन, फिक्की एफएलओ, उत्तराखंड चैप्टर ने कहा “हमें सुनीता जी के इस स्टार्ट अप का समर्थन करने में खुशी हो रही है क्योंकि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है। हम हमेशा महिला उद्यमियों को उनकी पहल में समर्थन देंगे। हम उन्हें उनके नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

 

सुनीता वात्सल्य ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा “खाना बनाना मेरा जुनून है। मेरे दोस्तों और परिवार ने हमेशा मेरे द्वारा बनाये गए भोजन को पसंद किया है जिसने मुझे एक उद्यमी के रूप में इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया है। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि एफएफएच में आने वाले मेहमानं को स्वादिष्ट और उच्च गुणवता वाला खाना परोसा जाय । हम देहरादून में प्रामाणिक लखनवी व्यंजन परोसने वाले पहले रेस्टोरेंट हैं। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि देहरादून के लोग मेरे भोजन को पसंद करेंगे। एफ एफ एच ओपन एयर रेस्टोरेंट में देहरादून में पढ़ने वाले छात्रों के लिए 20-25% की शुरुआती छूट होगी उन्हें बस अपने संसथान की आई डी कार्ड दिखने पर मिलेगा।”

 

इस अवसर पर रुचि जैन, मानसी रस्तोगी, अनुराधा मल्ला, हरप्रीत कौर मारवाह उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें