ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउण्ड देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारणी को शपथ दिलवाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण, अतिथि गृह व पुस्तकालय निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके इसके लिए उच्च स्तर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी द्वारा कार्यवाही जायेगी। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहे राज्य के पत्रकारों को आजीवन स्थाई मान्यता दिये जाने के संबंध में कमेटी का गठन किया जायेगा। पत्रकारों के लिए भी यू हेल्थ कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र को चौथा स्तंभ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के दर्पण के रूप में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं अन्य पहलुओं के साथ ही आम जन की समस्याओं को आगे लाने का कार्य अपनी लेखनी के माध्यम से आगे लाने का सराहनीय कार्य पत्रकारों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को हर संभव सहयोग दिये जाने के प्रयास किये गये हैं। पिछले वर्ष पत्रकारों की पेंशन में 60 फीसदी की वृद्धि करने की घोषणा की गई, वहीं दूसरी ओर विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग के जरिये प्रदेश की राजधानी में रहने की उचित व्यवस्था में सहयोग करने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत भी पत्रकार कल्याण कोष में 2 करोड़ की बढ़ोतरी की गई, जिसके चलते आश्रित पत्रकारों और गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों के लिए 36 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बड़े संकट के समय पत्रकार वीर जवानों की भांति सरकार एवं जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करते हैं। कुछ अनछुए पहलुओं से रूबरू कराने में भी मीडिया की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी उत्तराखण्ड वासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा। राज्य के समग्र विकास के लिए मीडिया की भी अहम भूमिका रहेगी। सभी पत्रकारगणों को अपनी कलम की ताकत से राज्य के विकास में योगदान देना होगा।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजय राणा, कोषाध्यक्ष श्री मनीष चन्द्र भट्ट, महामंत्री श्री विकास गुसाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दरबान सिंह, सम्प्रेक्षक श्री मनोज जायड़ा, कार्यकारणी सदस्य श्री दयाशंकर पांडे, श्री प्रवीन बहुगुणा, श्री भगवती प्रसाद कुकरेती, श्री बी.एस. तोपवाल, मो. फहीम तन्हा, श्री मंगेश कुमार, श्री राम अनुज, सुश्री लक्ष्मी बिष्ट, श्री विनोद पुण्डीर, पदेन सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष श्री जितेन्द्र अंथवाल एवं निवर्तमान महामंत्री श्री ओपी बेंजवाल एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें