ख़बर शेयर करें -

 

*‘‘चौपाल में जो समस्याएं ग्रामीणों द्वारा उठाई गई उसका तत्काल निस्तारण करें- सचिव*

*सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल जिले के भ्रमण पर पहुंचे सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम*

*‘‘राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारीमल्ली में आयोजित हुआ रात्रि चौपाल।‘‘*

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल जिले के भ्रमण पर पहुंचे सचिव मुख्य्मंत्री, ऊर्जा एवं वेकल्पिक ऊर्जा, श्रम एवं नियोजन विभाग श्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने जयहरीखाल के अंतर्गत गुरुबार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारीमल्ली में रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सचिव के चौपाल में पहुंचते ही ग्रामीण काफी उत्सुक नजर दिखे। इस दौरान ग्रामीणों ने सचिव का गाँव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा सड़के , विद्युत सप्लाई, स्वास्थ्य, दुग्ध, शिक्षा संबंधित समस्याएँ रखी
रात्रि चौपाल में सचिव ने कहा कि इस तरह की चौपाल / बहुद्देशीय शिविरों के समस्याओं का समाधान पूर्व में भी किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य होना जरूरी है , जिससे क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान होता है। कहा कि जयहरीखाल व लैंसडौन क्षेत्र में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ रहा है और यहां अच्छे होमस्टे व होटल बन चुके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में स्थान चयनित कर पॉकेट पार्किंग बनाएं। उन्होंने कहा कि जयहरीखाल में भी डेहरी ग्रोथ सेंटर बनाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को दुग्ध लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में घी, लेमनग्रास में बेहतर संभावनाएं हैं, इसके साथ ही एप्पल मिशन के अंतर्गत छोटे-छोटे कलस्टर बनाए जा रहे हैं।
सचिव ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौपाल में उठाई गई समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, उपजिलाधिकारी लेंसडाउन सोहन सिंह , ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य शिक्षधिकारी आनंद भारद्वाज, अधिशासी अभियंता लोनिवि पीएस बिष्ट, स्वजल अधिकारी दीपक रावत, सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी, ग्राम प्रधान सारीमल्ली नीतू रावत सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

इससे पहली सचिव, मुख्यमंत्री, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, श्रम एवं नियोजन विभाग मीनाक्षी सुन्दरम ने विकासखण्ड सभागार जयहरीखाल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सचिव को प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागवार योजनाओं की जानकारी दी। सचिव ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला प्रशासन द्वारा जनपद के मुख्य मुद्दों तथा लम्बित कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया जिन पर शासन से वित्तिय अथवा अन्य स्वीकृति अनुमोदन हेतु अपेक्षित है। पौड़ी जनपद के मुख्य मुद्दों में जनपद के पौड़ी शहर में सीवरेज लाइन स्थापना, यमकेश्वर के अंतर्गत राजाजी नेशनल पार्क से सटी बस्तियों में सोलर विद्युतीकरण, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड तथा अन्य सरकारी योजनाओं से स्थानीय लोगों को लाभान्वित करने, विकासखंड यमकेश्वर के अमोला क्षेत्र व कोटद्वार से सटे कालागढ़ क्षेत्र में एक -एक 108 चिकित्सा वाहन उपलब्ध करवाने इत्यादि में शासन स्तर के वित्तिय तथा इस संबंध में अग्रिम अनुमोदन हेतु सचिव के संज्ञान में लाया गया।
इसके अतिरिक्त सचिव महोदय के संज्ञान में जनपद के लम्बित मुद्दों, सिंगटाली मोटर सेतु निर्माण, बड़खोलू मोटर सेतु निर्माण, ल्वाली झील निर्माण कार्य तथा जनपद में विभिन्न सड़कों के निर्माण, डामरीकरण व सुधारीकरण से संबंधित लम्बित मुद्दों को भी साझा किया।
सचिव ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद अटल उत्कृष्ट स्कूलों के परीक्षा परिणाम व अन्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मध्य बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया ताकि एनआरएचएम तथा शिक्षा विभाग के बाल पोषण और संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम व योजनाऐं बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि पॉली हाउस लगाने के साथ ही किसानों को ट्रेनिंग, बीज व पौध उपलब्ध कराएं जिससे पॉलीहाउस का सही से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने जनपद में हर्बल मेडिसन से संबंधित कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि बनाये गए अमृत सरोवरों में कुछ को मॉडल के रुप में विकसित करें तथा उनमें मत्स्य बीज डाले।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सचिव को प्रस्तावित ट्राइडेंट पार्क, श्रीनगर गंगा दर्शन व पौड़ी में 100 फिट ऊँचा तिरंगा झंडा, कोटद्वार में बर्ड इंटरप्रिटेंशन सेंटर, पौड़ी में मांउटेन म्यूजियम, देवप्रयाग में गंगा म्यूजियम, बिपिन सिंह रावत मेमोरियल, गंगा पदयात्रा मार्ग निर्माण आदि प्रस्तावित कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने समस्त अधिकारीयों को निर्देशित किया कि बैठक में सचिव महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

बैठक में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष लेंसडाउन ने सचिव से लेंसडाउन क्षेत्र में होटल व्यवसायियों को मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, सिवरेज, पार्किंग, मसूरी एक्सप्रेस को कोटद्वार तक पुनः चलाने आदि की समस्याओं से अवगत कराया। सचिव ने होटल कारोबारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, डीडीओ मनविन्दर कौर, अधीक्षण अभियंता लोनिवि बृजवाल, अधीक्षण अभियंता जल निगम मोहम्मद मिसम, मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र बिष्ट, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम सलोने, सीटीओ गिरीश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह, होटल एसोसिएशन लैंसडौन अध्यक्ष कर्नल पीसी शर्मा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी ग

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें