ख़बर शेयर करें -

मिलेट क्रांति साइकिल रैली के द्वारा उत्तराखण्ड से मिलेगा पूरे देश को यह सन्देश।

समाज के हर वर्ग को इसप्रकार जोड़ रही है नथुली महिला सशक्तिकरण संथा महापौर ऋषिकेश अनीता ममगाई भी उतरी मिलेट क्रांति साइकिल रैली में।

देहरादून से ऋषिकेश पहुंची मिलेट क्रांति साइकिल रैली का शहर की महापौर अनिता ममगाई ने किया भव्य स्वागत।

सुबह 6:30 बजे देहरादून स्थित सीएम आवास से मिलेट क्रान्ति साइकिल रैली का विधिवत शुभारम्भ हो चुका है।
लगभग 96 साइकिलिस्ट ने मुख्ययमंत्री आवास से चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र वाण मुन्दोली के लिए रफ़्तार पकड़ी, जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्तपताल प्रबंधन ने रैली का स्वागत करते हुए रैली आयोजक नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था, बाल विकास कल्याण विभाग, एवं हार्दिक फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा लि की मोटे पहाड़ी अनाज के लिए इस क्रांतिकारी रैली की सराहना की, साथ ही साइक्लिस्ट के हौसलों को देखकर सलाम किया कि इस उम्र में भी ये लोग समाज को प्रेरित कर रहे हैं, तत्पश्चात हिमालयन अस्पताल के कुलाधिपति विजय धस्माना ने साइक्लिस्ट को हरी झंड़ी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।

ऋषिकेश पहुंचने पर शहर की महापौर अनिता ममगाई ने समाज के लिए चलाए जा रहे इस उत्तम कार्य के लिए आयोजकों तथा सभी वोलेंटियर्स को शुभकामनाए दी तथा इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए सूक्ष्म जलपान कराकर आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया।

समाज के हर वर्ग से मिल रहा अपार जन समर्थन

ऋषिकेश से आगे चलते ही मुनिकीरेती में समाजसेवी एवं क्रेजी फेडरेशन एवं गंगा सभा मुनिकी रेती के अध्यक्ष श्री मनीष डिमरी ने ढोल नगाड़ों से मिलेट क्रांति रैली का स्वागत एवं अभिवादन किया तथा सूक्ष्म जलपान कराने के पश्चात रैली की सफलता के लिए शुभकामना देते हुए हरी झंड़ी दिखाकर आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया।

शहर के लोगों का इस प्रकार के स्वागत को देखते हुए साइकिल रैली के सभी साइक्लिस्टो का हौसला देखते ही बन रहा था लोग इस प्रकार से घरों और दुकानों से बाहर आ रहे थे मानो सड़कों पर जन सैलाब सा आ गया हो।

जिसके लिए उत्तराखंड पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है। पुलिस व्यवस्था इतनी चाक चौबंद और चुस्त थी कि एक मिनट के लिए भी परिवहन वाधित नहीं हुयी।

कुंजापुरी धाम के महंत द्वारा मिलेट क्रांति साइकिल रैली का शिव पुरी में किया गया भव्य स्वागत।

रैली के शिवपुरी पहुंचने पर वरिष्ठ समाज सेविका तथा FICCI की मेंबर किरन भट्ट टोड़रिया एवं उद्योगपति व कुंजापुरी धाम के महंत एवं वरिष्ठ समाज सेवी श्री नरेन्द्र सिंह भंडारी जी ने सभी साइक्लिसिस्टों का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। तथा संस्था के सभी सदस्यों को सामाजिक हित के इस कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी तदउपरांत सूक्ष्म जलपान के पश्चात उन्होंने रैली को हरी झंड़ी दिखाते हुए आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया।

कौडियाला में SDM नरेंद्रनगर द्वारा दोपहर भोज का आयोजन।

ठीक दोपहर 2 :30 बजे मिलेट क्रांति साइकिल रैली व्यासी होते हुये कौडियाला पहुंची जहा पर SDM नरेंद्रनगर श्री देवेंद्र नेगी जी द्वारा पूरी रैली को दोपहर भोज की व्यवस्था की गयी।

सकनीधार और तोता घाटी की खड़ी चढ़ाई भी नहीं रोक पायी मिलेट क्रांतिकारियों की साइकिल की रफ़्तार।

मिलेट क्रांति साइकिल रैली तोताघाटी, साकनीधार की खड़ी चढ़ाई को पार करके जैसे ही देवप्रयाग पहुँची जहा पर अध्यक्ष नगर पालिका परिसद देवप्रयाग श्री कृष्णकांत कोटियाल जी की टीम पूर्व से रैली के स्वागत लिए जलपान के साथ तैयार थी। स्वागत एवं जलपान के पश्च्यात रैली देवप्रयाग से मलेथा के लिए रवाना हुई।

ओबेराय मोटर्स में भी दिया मिलेट क्रांति को अपना समर्थन

शाम को 6:30 मलेथा में ओबेराय मोटर्स के द्वारा रैली का भव्य स्वागत व जलपान की व्यवस्था की गयी। उसके बाद रैली श्रीनगर के लिए रवाना हुयी।

मधुर मिष्ठान भण्डार एवं व्यापार मण्डल श्रीनगर बना इस अनूठी पहल का हिस्सा।

शाम को लगभग 7 बजे मिलेट क्रांति साइकिल रैली अपने प्रथम पड़ाव श्रीनगर में पहुंचीं जहां पर व्यापार सभा श्रीनगर के समस्त पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा करके रैली का भव्य स्वागत किया तथा रैली के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई इस दौरान मधुर मिष्ठान भंडार के संचालक एवं सचिव श्रीनगर व्यापार मंडल श्री अमित बिष्ट,अध्यक्ष डांग व्यापर सभा एवं भाजपा मंडल महामंत्री श्री सौरव पांडे, महामंत्री श्रीनगर व्यापार सभा श्री आनंद सिंह भंडारी, आदि मौजूद रहे।

बैशाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन श्रीनगर में ठहरे मिलेट क्रांतिकारी।

श्रीनगर में रात्रि भोज की व्यवस्था अदिति वेडिंग प्वाइंट के संचालक बनू भाई जी द्वारा शानदार तरीके से की गई तथा रात्रि भोजन के उपरांत रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था श्री गुरुद्वारा प्रबंधक श्रीनगर गढ़वाल लकी सिंह जी द्वारा की गई।

इसप्रकार मिलेट क्रांति साइकिल रैली ने देहरादून CM आवास से चलकर अपने प्रथम पड़ाव श्रीनगर तक 145 km की लम्बी यात्रा सफलता पूर्वक की।

कल सुबह ठीक 6 बजे मिलेट क्रांति साइकिल रैली अपनी दूरसे दिवस लिए श्रीनगर से कर्णप्रयाग जोकि 90 km की होगी के लिए रवाना होगी।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें