ख़बर शेयर करें -

15 दिन में आवासीय नक्शों को पास करने संबंधी मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

-एमडीडीए उपाध्यक्ष ने अभियंताओं की बैठक लेकर जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विकास प्राधिकरणों को 15 दिन में आवासीय नक्शे पास करने के निर्देशों के क्रम में आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री वंशीधर तिवारी ने अभियंताओं की बैठक लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए।
एमडीडीए सभागार में आयोजित बैठक में श्री तिवारी ने कहा कि आवासीय नक्शों को हर हाल में 15 दिन में पास करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अभियंताओं द्वारा बताया गया कि अभी भी ज्यादातर आवासीय नक्शे निर्धारित अवधि में पास कर दिए जा रहे हैं लेकिन कई बार तकनीकी समस्याएं होने के कारण नक्शा पास करने में कुछ देर होती है। उपाध्यक्ष ने इस मामले में आईटीडीए को पत्र लिखकर इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि सॉफ्टवेयर में एकल आवासीय नक्शे का अलग से फिल्टर लगाया जाए ताकि आसानी से आवासीय नक्शे ट्रेस हो सकें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि अगर किसी नक्शे में कोई आपत्ति लगाई जा रही है या नक्शा निरस्त किया जा रहा है तो कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए ताकि आवेदक को कम से कम दिक्कत हो। बैठक में प्राधिकरण सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया, अधिशाषी अभियंता अतुल गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुधीर गुप्ता समेत अन्य अभियंता उपस्थित रहे।

आबादी क्षेत्र में न पास हो वेडिंग पॉइंट व होटल का नक्शा

एमडीडीए उपाध्यक्ष श्री वंशीधर तिवारी ने दो टूक शब्दों में अभियंताओं से कहा कि किसी भी सूरत में आवासीय क्षेत्रों में वेडिंग पॉइंट व होटल इत्यादि के नक्शे पास न किए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की लापरवाही की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समस्त अभियंताओं को स्पष्ट रूप से कहा कि मॉल, होटल आदि पास करते समय रोड की चौड़ाई व आबादी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का हमें विकेंद्रीकरण करना है, यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां शहर से बाहर हों। साथ ही उन्होंने देहरादून व मसूरी में बनने वाली पार्किंग को लेकर भी प्रगति जानी।

वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

उपाध्यक्ष ने कहा कि नए व्यावसायिक नक्शों में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पिछले दिनों इसे लेकर की गई बैठक की प्रगति भी जानी जिस पर बताया गया कि जिनके द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग नियम का पालन नहीं किया जा रहा है ऐसे प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। आवासीय एवं कमर्शियल नक्शों में यूरिनल पैनल का भी अलग से प्रावधान को उन्होंने अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियंताओं से अपेक्षा की कि वे शहर में चल रही प्लांटेशन ड्राइव की भी मोनिटरिंग करें।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें