ख़बर शेयर करें -

Mdda: जब सइंया भये कोतवाल तो डर काहे का! चर्चित अफसरों की शह पर शहर का चीरहरण! नोटों की खुशबू ने अफसरों को किया मदहोश! अब राजपुर पार्क के सामने भी काट दिया गया पहाड़! सहस्ररधारा के दोषी भी यही कर्ताधर्ता

देहरादून। कैनाल रोड, मसूरी रोड, राजपुर के बाद अब सहस्ररधारा क्षेत्र में mdda की नाक के नीचे मचाई गई लूट की भी अब पोल खुलने लगी है। सहस्ररधारा में बारिश में जो हादसा हुआ उसके पीछे सरकारी महकमों के महान अफसरों की कारगुजारियां सामने आ रही हैं। mdda दफ्तर में कुछ अफसर और कर्मचारी ऐसे बैठे हैं जो इस समय दून के सर्वेसर्वा बने बैठे हैं। हरे और गुलाबी रंग की पत्तियों के आगे इनका जमीर कही घूमने चला जाता है और शहर को तहस नहस करने वालों को ये खुल्ला तबाही का लाइसेंस दे रहे हैं। वही, इन मामलों में वन विभाग, खनन विभाग भी खुलकर चांदी काट रहा है। पूरा पहाड़ कट जाता है, मिट्टी उठ जाती है लेकिन इन महकमों ने सब देखना बंद कर दिया है। पिछले दिनों कैनाल रोड प्रकरण में भी यही बात सामने आई कि अवैध रूप से पहाड़ काटने के साथ ही खनन किया गया। जिलाधिकारी को भी इन मामलों में ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

सहस्त्रधारा रोड से लेकर मुख्य सहस्ररधारा में पहाड़ों के सीना छलनी कर दिया गया है। मुख्य सहस्ररधारा में तो इसे ग्रामीण क्षेत्र बताकर प्राधिकरण के कर्मचारी नजर भी मारने नहीं आते। नतीजा आज सहस्ररधारा में तमाम नए कमर्शियल निर्माण पहाड़ों को काटकर हो रहे हैं। इस निर्माण कार्यों के लिए सरकार में शामिल लोगों की ही शह प्राप्त है।

वहीं, mdda ने आंखें इस गारंटी पर बंद कर ली हैं उनकी जेबें गरम होती रहे तो उन्हें कोई परेशानी ही नहीं। mdda के आला अभियंता से लेकर एक निकले अभियंता के चर्चे इन दिनों आम हैं। ये जैसा चाहते हैं वैसा कर लेते हैं। मुहमांगी कीमत हर सही गलत काम की guranty जो बनती जा रही है। चर्चा है कि अभी एक प्रकरण में बड़े दरबार के दखल के बावजूद लाखों रुपये बराबर कर दिए गए। हालांकि जब बड़े दरबार तक बात गयी तो यह रकम वापस लौटानी पड़ी।

खैर, प्राधिकरण के इन अफसरान ने सहस्ररधारा क्षेत्र में भी भूमाफिया को नोटों की खनक के आगे खुल्ला लाइसेंस दिया हुआ है। बीते रोज हुए हादसे में भी ऊपर की ओर पहाड़ कटान की जानकारी सामने आ रही है। यहां भी वही अभियंता तैनात है तो और जगह गुल खिलाने के बावजूद बेखौफ है। कैनाल रोड पर दो अदने से कर्मचारियों को निपटा कर प्राधिकरण के अफसरों ने अपनी गर्दन तो बचा ली लेकिन कब तक। एक न एक दिन यह शहर ही इनके कारनामों को उजागर कर देगा।

Mdda पार्क के सामने भी काट दिया पहाड़

भूमाफिया ने mdda राजपुर पार्क के ठीक सामने भी पहाड़ चीर डाला है। आंख का अंधा भी बता देगा कि पहाड़ पर जमकर jcb से कटान हुआ है लेकिन हैरत देखिए कि प्राधिकरण के अफसर, अभियंताओं को ये सब नहीं दिखता। mdda पार्क के ठीक सामने रिस्पना नदी से सटे सारे पहाड़ को छलनी किया गया है लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें