ख़बर शेयर करें -

*ऋषभ को मैक्स हॉस्पिटल से मुंबई के लिए किया गया शिफ्ट*
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत को इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई शिफ्ट किया गया है. अब उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में होगा. बीसीसीआई द्वारा यह निर्णय लिया गया है. ऋषभ पंत को एंबुलेंस के जरिए मैक्स अस्पताल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है, उसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई ले जाया जाएगा. ऋषभ की छोटी बहन, अन्य परिजन व डीडीसीए के डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ है

Ad

By amit

You missed