ख़बर शेयर करें -

देहरादून में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन के तहत ड्रग डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, ईस्ट होप टाउन में बड़ी कंपनियों का इस्तेमाल कर नकली दवा बनने वाली फैक्ट्री पकड़ी!

दमन में विगत दिनों देश के विभिन्न राज्यों के fda के अंतर्गत ड्रग डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें तय हुआ था कि इंटर स्टेट स्तर पर भी नकली दवाओं की धरपकड़ हेतु सहयोग को और बढ़ाया जाए। इसी कड़ी में उत्तराखंड fda ने सबसे पहला कदम उठाते हुए पूरे देश में आपसी सहयोग का बड़ा उदाहरण पेश किया है। आज उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश की संयुक्त टीमों ने ईस्ट होप टाउन में एक्शन लेते हुए नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया।

आयुक्त महोदय द्वारा प्राप्त आदेश एवं अपर आयुक्त श्री tajwar सिंह जग्गी के निर्देशन में पूरे प्रदेश में नक़ली दवाओं के रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में
आज ग्राम देवी पुर, ईस्ट होप टाउन,परवल स्थित एक मकान पर छापेमारी की गई। उक्त मकान विनय चमोली का है। उनके अनुसार उन्होंने मकान के तीन कमरे अमित शर्मा नाम के व्यक्ति को किराये पर दिए हैं। जिसका किराया नामा मौके पर उपलब्ध नहीं किया गया। प्रकरण के तार उत्तर प्रदेश तक फैले होने की सूचनाओं के आधार पर अचानक छापेमारी की गई जिसने उत्तरप्रदेश औषधि विभाग भी मौके पर उपस्थित रहे एवं भारी मात्रा में विभिन्न प्रतिष्ठित औषधि निर्माता कंपनी जैसे ईंटास, मैकलियोड्स, डॉ.रेड्डी आदि के नाम की बिक्री एवं पैकिंग हेतु तैयार स्प्यूरियस औषधियां एवं औषधि के निर्माण एवं पैकिंग में प्रयुक्त होने वाली मशीन व उपकरण बरामद किए गए । बरामद स्प्यूरियस औषधियों में Tab.Gabapin-100, Tab.Zoryl M2, Tab.Cefolac-200 आदि भारी मात्रा में बरामद किया गया। प्रकरण में मनेंद्र सिंह राणा,वरिष्ठ औषधि निरीक्षक देहरादून एवं विनोद जगूड़ी, औषधि निरीक्षक द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रकरण में सलिंप्ट अभियुक्तों के तार विभिन्न राज्यों तक फैले होने की सूचना प्राप्त होने पर औषधि नियंत्रण विभाग उत्तरप्रदेश से लगातार संपर्क किया जा रहा था तथा उन्हें जिनके अधिकारी आज मौके पर उपस्थित हैं ताकि प्रकरण में अन्तर्राज्य गिरोह पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने हेतु कार्यवाही एवं पूछताछ जारी है प्रकरण में अरुण चौधरी (टुंडा) को मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है
आयुक्त महोदय एवं अपर आयुक्त महोदय द्वारा नक़ली औषधियों के सम्बन्ध में सख्त आदेश जारी किए गए हैं जिसके अनुपालन में विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है उक्त आदेशों के अनुपालन में आगे भी पूरे प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर अंतर्राज्यीय गिरोहों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के ऊपर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

Ad Ad Ad

By amit