ख़बर शेयर करें -

 

*विकासनगर क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में लूट का असफल प्रयास कर फरार हुए उत्तरप्रदेश के 02 कुख्यात बदमाश पुलिस देर रातदून पुलिस के साथ मुठभेड में हुए घायल,गिरफ्तार*

*घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून स्वयं पहुंचे थे मौके पर, ग्राउण्ड जीरो पर स्वयं मौजूद रहकर टीमों को कर रहे थे लीड।*

*घटना में शामिल बदमाश लूट के मामलो में सहारनपुर से चल रहे थे वांछित*

*अभियुक्तो के विरूद्व लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, सहित कई संगीन धाराओं के 02 दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत।*

*अभियुक्त जहांगीर जनपद सहारनपुर से 25 हजार रू0 ईनामी अभियुक्त है, जो सहारनपुर में लगातार घटनाएं कर फरार चल रहा था*

*अभियुक्तो द्वारा पिछले 15 दिनों में सहारनपुर में लूट की दो बड़ी घटनाओं को दिया था अंजाम, सहारनपुर पुलिस अभियुक्तों को कर रही थी तलाश*

*अभियुक्तो द्वारा 03 दिन पूर्व 2 फरवरी को रुड़की में ज्वेलर्स शॉप में भी किया गया था लूट का प्रयास, जिसके संबंध में अभियुक्तो के विरुद्ध गंगनहर कोतवाली में अभियोग है पंजीकृत*

*घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई से घटना में सहारनपुर के गैंग का शामिल होना ज्ञात हुआ, जिस पर जनपद के सभी नाकों/ बैरियरो पर की गई सघन चेकिंग के दौरान आसन बैराज के पास पुलिस तथा बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें घटना में शामिल 02 बदमाशों के पैर में गोली लगी है, गिरफ्तार अभियुक्त उ0प्र0 के कुख्यात बदमाश है, जिनके द्वारा उ0प्र0 में कई संगीन घटनाओ को अंजाम दिया गया है, जिनकी तलाश उ0प्र0 पुलिस भी कर रही थी :- एसएसपी देहरादून*

दिनांक 04-02-2024 को समय करीब 18ः00 बजे विकासनगर क्षेत्र में स्थित न्यू राणा ज्वैलर्स शॉप में 03 हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अजंाम देने का प्रयास किया गया, जिनमें से 01 बदमाश नवीन सैनी पुत्र पुरषोत्तम सैनी, निवासी दिल्ली रोड हसनपुर चुंगी सहारनपुर उत्तरप्रदेश को स्थानीय लोगो द्वारा मौके पर मय तमंचे और कारतूस सहित पकड लिया गया तथा 02 अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये, घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियो को सूचित करते हुए थाना विकासनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अधीनस्थ अधिकारियों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई तथा कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित सभी नाकों/बैरियरों पर आने-जाने वाले वाहनों/सदिंग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। घटना के सम्बंध में न्यू राणा ज्वैलर्स शॉप के मालिक संजीव राणा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0-46/24, धारा 394 भादवि बनाम नवीन सैनी व अन्य पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में सहारनपुर के कुख्यात बदमाशों के शामिल होने की जानकारी पुलिस टीम को मिली, पुलिस द्वारा की जा रही सघन चैकिंग के कारण बदमाश विकासनगर क्षेत्र से भाग नही पाये तथा आसन बैराज ढालीपुर के पास पुलिस चैकिंग के दौरान उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में दोनो बदमाशों (1) जहांगीर अली तथा (2) सौरभ कश्यप के पैर पर गोली लगने से दोनो घायल हो गये, जिन्हें पुलिस द्वारा प्राइवेट वाहन के माध्यम से तत्काल उपचार हेतु सरकारी अस्पताल विकासनगर लाया गया। दोनो अभियुक्तों के पास से पुलिस को अवैध पिस्टल, तमंचे तथा जिन्दा कारतूस बरामद हुए, दोनो अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के सम्बंध में मु0अ0सं0- 47/24, धारा 307 भादवि तथा 25/3 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

घटना में शामिल अभियुक्त जहांगीर तथा नवीन के विरूद्व सहारनपुर, उत्तरप्रदेश में लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट व अन्य संगीन अपराधों के 25 से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

अभियुक्त जहांगीर द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पिछले 15 दिनों में सहारनपुर में लूट की 02 अलग-अलग घटनाओं का अंजाम दिया गया था, जिसमें सहारनपुर पुलिस अभियुक्त को तलाश रही थी, अभियुक्त जहांगीर पर सहारनपुर पुलिस द्वारा 25 हजार रू0 का इनाम भी घोषित किया गया है।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

(1)- नवीन सैनी पुत्र पुरूषोत्म सैनी, निवासी दिल्ली रोड हसनपुर चुंगी, सहारनपुर उत्तरप्रदेश।
(2)- जहांगीर अली पुत्र अजगर अली, निवासी शाहिद नगर बांस वाली गली, कोतवाली नगर सहारनपुर उत्तरप्रदेश।
(3)- सौरभ कश्यप पुत्र सतीश कश्यप, निवासी मौहल्ला काहरान, पुरानी चुंकी कोतवाली नगर सहारनपुर, उत्तरप्रदेश।

*आपराधिक इतिहास :-*

*01 : अभियुक्त जहांगीर अली (25 हज़ार का ईनामी)*

01. मु०अ०स० -371/13 धारा 307 आईपीसी थाना सदर बाजार, सहारनपुर उ0प्र0
02. मु०अ०स० -224/14 धारा 307 आईपीसी थाना सदर बाजार, सहारनपुर उ0प्र0
03. मु०अ०स० -227/14 धारा 307,504,506 आईपीसी थाना सदर बाजार, सहारनपुर उ0प्र0
04. मु०अ०स० -281/14 धारा 25 A Act थाना सदर बाजार, सहारनपुर उ0प्र0
05. मु०अ०स० -576/14 धारा 392 IPC सदर बाजार, सहारनपुर उ0प्र0
06. मु०अ०स० -586/14 धारा 356, तरमीम 392 IPC सदर बाजार, सहारनपुर उ0प्र0
07. मु०अ०स० -437/15 धारा 2/3 Gangster act सदर बाजार, सहारनपुर उ0प्र0
08. मु०अ०स० -422/18 धारा 392,411 IPC सदर बाजार, सहारनपुर उ0प्र0
09. मु०अ०स० -443/18 धारा 392,IPC सदर बाजार, सहारनपुर उ0प्र0
10.मु०अ०स० -337/14 धारा 392,IPC थाना जनकपुरी, सहारनपुर उ0प्र0
11.मु०अ०स० -338/14 धारा 307,IPC थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0
12.मु०अ०स० -79/17 धारा 398,401, 307,IPC थाना जनकपुरी, सहारनपुर उ0प्र0
13.मु०अ०स० -80/17 धारा 25 A Act थाना जनकपुरी, सहारनपुर उ0प्र0
14..मु०अ०स० -361/14 धारा 307 ipc, कोतवाली नगर, सहारनपुर उ0प्र0
15…मु०अ०स० -362/14 धारा 25 A act, कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
16…मु०अ०स० -364/14 धारा 411,414,420 कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
17.मु०अ०स०- 01/15, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
18.मु०अ०स० 49/16 धारा 3 up गुंडा एक्ट कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
19.मु०अ०स० – 90/16धारा 18/20 ndps act कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
20.मु०अ०स० -328/17 धारा 2/3 Gangster act कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
21.मु०अ०स० -574/14 धारा 356 ipc सदर बाजार सहारनपुर उ0प्र0
22. मु०अ०सं०- 22/24 धारा: 392, 506, 452 भादवि थाना मण्डी सहारनपुर उ0प्र0
23. मु०अ०सं०: 46/24 धारा: 394 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर दे0दून
24. मु०अ०सं०: 47/24 धारा: 307 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर दे0दून
25: मु0अ०सं0: 61/23 धारा: 323, 393 भादवि, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार।
26: मु0अ०सं०: 489/23 धारा: 394/511 भादवि, थाना सदर बाजार सहारनपुर
27: मु०अ०सं०: 29/23 धारा: 392 भादवि, थाना सदर बाजार सहारनपुर

*02- अभियुक्त सौरभ कश्यप*

01: मु0अ0सं0: 136/23 धारा: 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
02: मु0अ0सं0: 46/24 धारा: 394 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर दे0दून
03: मु0अ0सं0: 47/24 धारा: 307 भादवि, 25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकास नगर दे0दून
04: मु0अ0सं0: 61/23 धारा: 323, 393 भादवि, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार।

*03: अभियुक्त नवीन सैनी*

01- मु0अ0सं0: 377/15 धारा: 8/20 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
02- मु0अ0सं0: 321/15 धारा: 379, 411 भादवि, कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
03- मु0अ0सं0: 337/22 धारा: 25/4 आर्म्स एक्ट थाना: कुतुबशेर सहारनपुर उ0प्र0
04- मु0अ0सं0: 345/20 धारा: 394 भादवि, थाना मण्डी सहारनपुर उ0प्र0
05- मु0अ0सं0: 394/15 धारा: 394 भादवि, थाना मण्डी सहारनपुर उ0प्र0
06- मु0अ0सं0: 328/17 धारा: 147, 148, 149, 307, 399, 402 भादवि, थाना कुतुबशेर सहारनपुर उ0प्र0
07- मु0अ0सं0: 577/17 धारा: , थाना मण्डी सहारनपुर उ0प्र0
08- मु0अ0सं0: 368/15 धारा: थाना कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
09- मु0अ0सं0: 369/20 धारा: 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
10- मु0अ0सं0: 356/16 धारा: 392, 411 भादवि थाना मण्डी सहारनपुर उ0प्र0
11- मु0अ0सं0: 331/15 धारा: 392, 411 भादवि थाना कुतुबशेर सहारनपुर उ0प्र0
12- मु0अ0सं0: 336/15 धारा: 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर सहारनपुर उ0प्र0
13- मु0अ0सं0: 337/15 धारा: 379, 411 भादवि थाना सदर बाजार सहारनपुर उ0प्र0
14- मु0अ0सं0: 22/24 धारा: 392, 506, 452 भादवि थाना मण्डी सहारनपुर उ0प्र0
15- मु0अ0सं0: 46/24 धारा: 394 भादवि तथा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनरग दे0दून
16- मु0अ0सं0: 61/23 धारा: 323, 393 भादवि, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार।
17- मु0अ0सं0: 489/23 धारा: 394/511 भादवि, थाना सदर बाजार सहारनपुर
18- मु0अ0सं0: 29/23 धारा: 392 भादवि, थाना सदर बाजार सहारनपुर

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें