ख़बर शेयर करें -

 

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने किया धोखाधडी से की गई  चोरी का खुलासा, 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों से चोरी की गयी 02 पीली धातु की अँगुठी, 02 पीली धातु के कगंन (चूडियाँ), 02 पीली धातु की चैन व घटना में प्रयुक्त एक वाहन एचआर-31-एच-9002 बुलेरो सफेद रंग की गई बरामद *l

घटना का विवरणः- दिनांक 08/09/2023 को थाना पटेलनगर पर वादिनी श्रीमती बीना चड्ढा पत्नी जोगिन्दर पाल चड्ढा निवासी 239 पूर्वी पटेलनगर रामलीला मैदान के सामने कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ने एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 08-09-2023 को सुबह लगभग 11.00 बजे मैं और मेरे पति श्री जोगिन्दर पाल चट्टा अपने निवास जो कि 239 पटेल नगर पूर्वी रामलीला मैदान के सामने अपने घर पर मौजूद थे एक अज्ञात व्यक्ति चढ़ा जी का पता पूछते हुए हमारे घर आया । उस अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम संजय खुराना निवासी ऋषिकेश बताया बोला कि उसकी ऋषिकेश में दो दुकाने है और किराए पर दे रखी है। वह अपने भाई की शादी के लिए कुछ सोने के जेवरात खरीदने आया है, वह भी कनाडा में में परमनेन्ट रेसिडेन्ट है और उनके बेटे को जानता है और वह आभूषणों के डिज़ाइन अपनी माता जी को दिखाना चाहता है। माता जी बाहर से आ रही है उनको आप देखो ऐसा कहकर मेरे पति उनको ढूँढने बाहर चले गए। मैने अपने जेवर और सोने की दो चैन 02 अंगूठी एवं दो कडे जो कि 72.5 ग्राम वजन के थे उसे दिखाए और उसने यह कहा कि माता जी पीछे आ रही है उनको भी दिखाना है तब तक आप शुगर फ्री चाय बना दीजिए। मैं चाय बनाने किचन में चली गई और वह व्यक्ति इतनी देर में सारे सोने के गहने लेकर पीछे रास्ते से भाग गया। इतने में मेरे पति अंदर आए उन्होंने मुझे किचन में आकर पूछा कि वह व्यक्ति कहाँ है मैं भी उसे देखने किचन से कमरे में आई तो वह व्यक्ति तब तक हमारे घर से गायब हो चुका था। वह हमारे गहने भी लेकर फरार हो गया हमने उसे इधर उधर काफी देखा मगर व नहीं मिला इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 496/2023 धारा 380/420 भादवि बनाम संजय खुराना पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार के सुपुर्द की गई ।

**पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही:**

उक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुए ’श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री दलीप सिह कुँवर द्वारा घटना के अनावरण हेतु आदेश- निर्देश पारित करते हुये पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री पंकज गैरोला को निर्देशित किया गया । जिस पर उपरोक्त दोनो अधिकारिंयों के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर श्री सूर्य भूषण नेगी द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर अभियुक्तों के हुलिये व वाहन की जानकारी ली गई व घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गाे की जानकारी की गई, उन मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए लगभग 32 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया , घटना में देखी गई फूटेज में एक व्यक्ति काला कुर्ता व सफेद पजामा पहने है व उसके पास वाहन बुलेरो गाडी जिसमें पीछे जाट लिखा है कैमरो में दिखी, कैमरे की फोटो आदि थाना ग्रुप व मुखबिरो को भेजी गई घटना में 02 व्यक्तियो के होने की बात की कही गयी है दो व्यक्ति घटना के समय बाहर थे फोटो अभियुक्त, वाहन सहित तीनो लोगो को पुलिस टीम तलाश करने लगे, जब पुलिस टीम मण्डी चौक सहारनपुर रोड पर चौकिंग कर रहे थे तो मुखबिर खास जरिये फोन बताया सर आप लोग जिस सफेद रगं की बुलेरो गाडी जिस पर जाट लिखा है की तलाश कर रहे है, वह वाहन अभी बल्लीवाला फ्लाईओवर के नीचे से निकली है । वह आईएसबीटी की ओर जा रहा है आप रास्ते में पकड लो पुलिस टीम तुरन्त मण्डी चौक से लगभग 100-150 मीटर कमला पैलेस की ओर खडे हो गये व बल्लीवाला की ओर से आने वाले वाहनो को देखने लगे कुछ समय पश्चात एक सफेद बुलेरो वाहन कमला पैलेस चौक की ओर से आते दिखाई दिया तुरन्त ही हमने उसके आगे आ रहे वाहनो को रोक दिया व जाम लगवा दिया व धीरे-धीरे वाहन छोडने लगे पुलिस टीम उक्त बुलेरो वाहन की तरफ दौडे व पुलिस टीम उस वाहन के पास गये व ड्राईवर साइड जाकर वाहन के ड्राईवर साइड का दरवाजा खोला व गाडी बंद करवा दी आस पास की सभी गाडिया मौके से निकल गई बोलेरो सफेद रंग के वाहन को साइड किया गया उक्त वाहन के पीछे जाट लिखा है, वाहन का नम्बर एचआर-31-एच-9002 है । वाहन में बैठे तीनों व्यक्तियों के हुलिये का मिलान सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज से किया गया तो उनका मिलान हो गया, तीनो व्यक्तियो को बाहर उतार कर उनसे पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अपना नाम पता क्रमश: 01 -राजेश कुमार पुत्र कुलवन्त राम नि0 313/1 डोकरा गेट थाना सदर कैथल, 02- अमर दीप पुत्र गुरु दयाल सिंह उम्र 34 वर्ष नि0 पृथ्वी विहार मेरठ रोड करनवाल हरियाणा व 03- कबीर पुत्र सुरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी: सदर बाजार निकट पुलिस चौकी थाना सदर बाजार करनाल हरियाणा बताया।

*पूछताछ का विवरण*

अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना को स्वीकार करते हुए बताया गया कि यह सामान चेन, चुडिया व अंगूठी हमने आज ही पटेलनगर से चोरी की है हमने एक वृद्ध दम्पत्ति को बहला फुसलाकर अपनी बातों में फसांकर चुराया है। वाहन की तलाशी लेने पर डेस्कबोर्ड के अन्दर से 03 मोबाइल फोन, एक अंगूठी पीली धातू मोटी व एक मोटी चैन जिसमें जाट लिखा पैडल है। जिसके बारे में पूछताछ तीनो व्यक्तियो से की गई तो राजेश कुमार द्वारा बताया सर यह मेरे फोन है जो मैने स्विच आफ किये है ताकि हम लोग ट्रेस न हो पायें। व चैन व अंगूठी मेरी है जो नकली हैं। मैने यह घटना के समय पहनी थी जिससे लोग मुझे अमीर समझते है । अभि0 गणो को कारण गिरफ्तारी बताते हुये गिरफ्तार किया गया बरामद माल व घटना मे प्रयुक्त वाहन उपरोक्त एचआर-31-एच-9002 को कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्तगणो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*विवरण अभियुक्तगण:- *

1- राजेश कुमार पुत्र कुलवन्त राम नि0 313/1 डोकरा गेट थाना सदर कैथल हरियाणा ।
2- अमरदीप पुत्र गुरु दयाल सिंह उम्र 34 वर्ष नि0 पृथ्वीविहार मेरठ रोड करनाल सैक्टर 32 हरियाणा ।
3- कबीर पुत्र सुरजीत उम्र 20 वर्ष निवासी सदर बाजार गली न0 1 निकट सदर बाजार पुलिस चौकी थाना सदर करनाल हरियाणा ।

बरामदगी का विवरण:-

1- 02 पीली धातु की अँगुठी,
2- 02 पीली धातु के कगंन (चूडियाँ),
3- 02 पीली धातु की चैन,
4- घटना में प्रयुक्त एक वाहन स0 एचआर-31-एच-9002 बोलेरो सफेद रंग ।
(बरामद ज्वैलरी की कुल अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रू0 है)

*नोट- घटना का ख़ुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक नगर महोदया द्वारा 5 हज़ार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई

अभियुक्तगणो का आपराधिक इतिहास:

01-मु0अ0सं0 496/2023 धारा 380/420 भादवि चालानी थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
02-मु0अ0सं0 647/2017 धारा 406/420 भादवि चालानी थाना सिविल लाईन हिसार हरियाणा
03-मु0अ0सं0 582/2017 धारा 379/420 भादवि चालानी थाना सिविल लाईन हिसार हरियाणा
04-मु0अ0सं0 731/2017 धारा 406/420 भादवि चालानी थाना सिविल लाईन हिसार हरियाणा
05-मु0अ0सं0 816/2017 धारा 380/454 भादवि चालानी थाना सिविल लाईन हिसार हरियाणा
06-मु0अ0सं0 502/2017 धारा 379/420 भादवि चालानी थाना सिविल लाईन हिसार हरियाणा
07-मु0अ0सं0 545/2017 धारा 406/420 भादवि चालानी थाना सिविल लाईन हिसार हरियाणा
08-मु0अ0सं0 786/2017 धारा 379/420 भादवि चालानी थाना सिविल लाईन हिसार हरियाणा
09-मु0अ0सं0 621/2018 धारा 380 भादवि चालानी थाना सिविल लाईन हिसार हरियाणा
10-मु0अ0सं0 454/2017 धारा 406/420 भादवि चालानी थाना सिटी फतेहबाद हरियाणा ।
11- मु0अ0सं0 58/2015 धारा 160 भादवि चालानी थाना कैथल सिटी कैथल हरियाणा ।
12- मु0अ0सं0 17/2016 धारा 174। भादवि चालानी थाना पेवहा कुरुक्षेत्र हरियाणा
13 मु0अ0सं0 539/2017 धारा 379 भादवि चालानी थाना हंसी सिटी हरियाणा ।
14- मु0अ0सं0 527/2017 धारा 406/420 भादवि चालानी थाना पंचकुला सैक्टर 5 हरियाणा
15- मु0अ0सं0 598/2017 धारा 406/420 भादवि चालानी थाना पंचकुला सैक्टर 5 हरियाणा
16- मु0अ0सं0 774/2017 धारा 406/420 भादवि चालानी थाना हिसार सिटी हरियाणा
17- मु0अ0सं0 985/2017 धारा 379/420 भादविचालानी थाना जींद सिटी हरियाणा

पुलिस टीम:-

1-श्री सूर्यभूषण नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-श्री दीपक रावत व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-उ0नि0 श्री सनोज कुमार चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून
4-उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
5-उ0नि0 श्री महावीर सिह कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
6-कानि0 राजीव कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
7- कानि0 अरशद अली कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
8-कानि0 रवि शंकर झा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

एसओजी देहात:-

1-उ0नि0 श्री दीपक धारीवाल प्रभारी एसओजी देहात जनपद देहरादून ।
2-कानि0 नवनीत
3-कानि0 सोनी
4-कानि0 विरेन्द्र गिरी
5-कानि0 नीरज धारीवाल चौकी श्यामपुर थाना ऋषिकेश ।
6-हे0कानि0 किरन एसओजी सिटी ।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें