ख़बर शेयर करें -

सीएम हैं या सुपरमैन, सुबह पौड़ी, दोपहर में हल्द्वानी, खटीमा, शाम को देहरादून, रात को दिल्ली, फिर सुबह देहरादून के बाद दिल्ली लौटे सीएम, हर मोर्चे पर मुस्तैद है राज्य का युवा नेतृत्व, अपनी मेहनत के दम पर सीएम धामी ने खींची लंबी सियासी लकीर

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से की जा रही ताबड़तोड़ मेहनत, भागदौड़ से यही साबित हो रहा है कि भागदौड़ भरी इस दुनिया में थकना मना है। सीएम सुपरमैन की रफ्तार से हर मोर्चे पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं। सरकारी विभागीय कामकाज हो या पार्टी संगठन की जरूरत के अनुसार चुनावी रैलियों में समय देना, सीएम धामी हर काम में अपना शत प्रतिशत दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सीएम की भागदौड़ और मोर्चे पर खुद मौजूद रहने की क्षमता ने विरोधियों को भी चौंकाते हुए सोचने पर मजबूर कर दिया है। सीएम धामी ने अपनी इस मेहनत के दम पर एक लंबी सियासी लकीर खींच दी है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सात और आठ जुलाई को बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में ताबड़तोड़ प्रचार कर पार्टी को कम्फर्ट जोन में लाकर खड़ा कर दिया। आठ जुलाई को दिन भर ताबड़तोड़ प्रचार कर शाम को सीएम धामी ने पौड़ी में ताबड़तोड़ बैठकें कर अफसरों को पौड़ी के खोए गौरव को लौटाने के लिए युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए। नौ जुलाई की सुबह की सैर में पौड़ी के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके दिल को छूने का काम किया। दोपहर में हल्द्वानी, यूएसनगर जिले में आपदा, बाढ़ से हुए नुकसान का ग्राउंड जीरो पर जाकर न सिर्फ जायजा लिया, बल्कि लोगों की तकलीफों को दूर करने के निर्देश अफसरों को दिए।
इसके बाद सीएम धामी सीधे देहरादून लौटे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कठुआ में शहीद हुए पांच बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद सीएम धामी फिर दिल्ली लौट गए। रात में विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत के निधन की सूचना मिलते ही सीएम बुधवार को सीधे देहरादून पहुंचे। यहां भाजपा मुख्यालय पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। इतनी भागदौड़ के बाद भी आराम करने की बजाय सीएम धामी फिर सीधे दिल्ली लौट गए। दिल्ली में भी दोपहर से लेकर देर शाम तक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सीएम धामी की इस रफ्तार ने उनके पायलट की पेशानी पर भी बल ला दिए हैं। सीएम धामी की सुपरमैन सरीखी रफ्तार के कारण ही आज महज तीन साल के कार्यकाल में उत्तराखंड की छवि पूरे देश, दुनिया में बदली हुई है। पांच लोकसभा सीटों वाले उत्तराखंड की पहचान आज तेजी से उभरते राज्यों में है। पीएम नरेंद्र मोदी खुद हर मोर्चे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाने से नहीं चूकते।
जबकि पहले उत्तराखंड में नेता अपने दिन भर के तय कार्यक्रमों तक में नहीं पहुंच पाते थे। सुबह के एक दो कार्यक्रमों को करने के बाद अकसर दोपहर बाद के कार्यक्रमों को नेता छोड़ देते थे। कई बार आयोजक अंतिम समय तक नेताओं का इंतजार करते करते थक निराश तक हो जाते थे। आज का उत्तराखंड का युवा नेतृत्व न सिर्फ तय समय पर कार्यक्रमों में पहुंच रहा है, बल्कि हर मोर्चे पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहा है। सीएम धामी की इस रफ्तार ने राज्य के लोगों में उभरते विकसित उत्तराखंड की आस जगा दी है। लोगों का कहना है कि शायद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी की इसी रफ्तार को देख ये घोषणा की थी कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें