ख़बर शेयर करें -

 

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष ने उत्तराखंड में भारत का पहला 100 ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल लॉन्च किया

देहरादून, 11 मई 2022: श्री श्रीकांत माधव वैद्य, अध्यक्ष, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में XP100 ब्रांडेड प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल लॉन्च किया।

100 ऑक्टेन प्रीमियम गुणवत्ता वाले पेट्रोल को आज इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट मैसर्स स्पीडवे, कैनाल रोड, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसमें श्री राजकुमार दुबे, ईडी और एसएच, यूपीएसओ II, श्री अजय गर्ग, सीजीएम (आरएस), यूपीएसओ-II और इंडियन ऑयल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे। यह उत्तराखंड का पहला आउटलेट है जहां पर 100 ऑक्टेन पेट्रोल उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर श्री वैद्य ने कहा कि उत्तराखंड में XP100 की उपलब्धता के साथ, उच्च तकनीक लक्जरी कार और बाइक मालिक अब आसानी से ड्राइविंग के अपने जुनून को आगे बढ़ा सकते हैं और अब वह अपनी सुविधा के अनुसार अपने वाहन मे ईंधन भर सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद हाई-एंड वाहनों के कुछ ग्राहकों से भी बातचीत की। उन सभी ग्राहकों ने देहरादून में XP100 की उपलब्धता पर अपनी खुशी व्यक्त की क्योंकि अब उन्हें अपने वाहनों को ईंधन भरने के लिए किसी अन्य क्षेत्र मे जाने कि आवश्यकता नहीं होगी ।

श्री दुबे ने बताया कि यह आउटलेट देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों की ईंधन आवश्यकता को पूरा करेगा। अब तक, यह प्रीमियम गुणवत्ता वाला ईंधन केवल नई दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और नोएडा आदि जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध था। उन्होंने कहा कि इंडियनऑयल की उत्तराखंड के अन्य शहरों में भी XP100 को उनकी जनसांख्यिकी और क्षेत्र में हाई एंड लक्जरी वाहनों की उपलब्धता के आधार पर रोल-आउट करने की योजना है।

इस अवसर पर श्री वैद्य ने मुन्ना – नए 2 किलोग्राम के एफटीएल एलपीजी सिलेंडर का भी शुभारंभ किया , जिसका लक्ष्य छोटे उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करना है। मुन्ना सिलेंडर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल एक पहचान प्रमाण प्रस्तुत करना होगा और किसी निवास प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। यह देश भर में इंडियनऑयल के विभिन्न रिटेल आउटलेट्स और स्थानीय किराना दुकानों पर उपलब्ध है जिन्हें पॉइंट ऑफ सेल्स के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर श्री वैद्य ने मैसर्स स्पीडवे में कार्यरत महिला ग्राहक सेल्स परिचारकों को भी उनके मत्वपूर्ण योगदान के लिए समानित किया।

XP100 ब्रांडेड प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल इंजन को पुनर्जीवित करने, तेजी से त्वरण देने, इंजन के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के साथ बेहतर ड्राईवेबिलिटी और इंजन जीवन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह टेलपाइप के उत्सर्जन को कम करने के अतिरिक्त यह एक पर्यावरण के अनुकूल ईंधन भी है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें