*बहन बबली के अनुरोध पर तत्काल कार्रवाई… दोपहर तक मिली सिलाई मशीन*
*’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान सहसपुर की बहन बबली ने अपने स्वयं सहायता समूह के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।*
*तत्काल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुझे प्रसन्नता है कि आज दोपहर तक बहन बबली के समूह को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।*
*जनसेवा हमारे लिए केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का संकल्प है।*


