ख़बर शेयर करें -

 

 

फेसबुक पर लिखा

मैं आभारी हूँ पार्टी नेतृत्व का उन्होंने मुझे रामनगर की जनता जनार्दन का आशीर्वाद पाने के लिए अधिकृत किया है। मेरे मन के कोने में बहुत समय से ये आकांक्षा छिपी हुई थी कि मैं कभी रामनगर से चुनाव लड़ू।

जब मैंने वयस्क होने की तरफ कदम बढ़ाए तो मेरी सारी स्मृतियाँ रामनगर और उसके चारों तरफ के इलाके की घटनाओं, यादों, साथियों, गलियों, चेहरों, बगीचों, चाय के खुमचों, चाट-पकोड़ी की दुकानों के साथ जुड़ी हुई हैं। मैंने अपने राजनैतिक जीवन की अ-आ, क-ख भी रामनगर में ही सीखी। जब मैं इंटर की शिक्षा ग्रहण करने यहां आया तो मेरे राजनीति ट्यूटर सुशील कुमार निरंजन जी, जय दत्त जोशी जी, शिवप्रकाश अग्रवाल जी, विष्णु कामरेड जी, कैलाश जोशी जी, ललित दुर्गापाल जी, कॉमरेड हरिदासी लाल जी जैसे कई लोग थे, जिनके सानिध्य में मैंने बात करना, तर्क करना और कुछ राजनैतिक चीजों पर चिंतन करना प्रारंभ किया जो एक पूंजी के साथ आज भी मेरे काम आ रहा है।

मेरे राजनैतिक जीवन की हल्की सी बुनियाद एम.पी. इंटर कॉलेज, ललदा और डंगवाल साहब, जोशी जी व अल्ला रखे चाय की दुकान पर पड़ी और बहुत कुछ एम.पी. इंटर कॉलेज के फील्ड में सीखा, जो कुछ सीखा वो पूंजी बनकर आज भी मेरे साथ है। उस समय के बहुत सारे साथी, सहयोगी आज भी मुझे बहुत याद आते हैं।

क्योंकि उस समय की दोस्ती निश्चल दोस्ती होती थी, उसमें आज की राजनीति के छल, फरेब, घमंड, अहंकार आदि नहीं थे, जैसे दिखते थे वैसे ही कहते थे। मेरे अंदर का वो हरीश रावत जो रामनगर से कुछ सीख कर आगे बढ़ा, कभी भी बूढ़ा नहीं हुआ, कभी थक कर के सोया नहीं। मन के कोने में हमेशा रामनगर के लिए एक लालसा रही। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने कुछ कार्य पत्रं-पुष्पम् के तौर पर यहां के लिए स्वीकृति किये। बस अड्डे का काम जिस रूप में मैंने स्वीकृत किया था, उस रूप में आगे नहीं बढ़ रहा है। मालधन को जोड़ने वाली सड़क भी जिस तर्ज पर मैंने स्वीकृति की थी, उस तर्ज पर आगे नहीं बड़ी, परंतु डिग्री कॉलेज बन गया। मैंने कोशिश की थी कि मैं गर्जिया माता के चारों तरफ कुछ ऐसा सुरक्षात्मक कार्य करूँ, कुछ धन हमने स्वीकृत भी किया, खर्च भी हुआ। मगर जैसा मैं चाहता था, वैसा नहीं हो पाया। आज भी मुझे दोनों तरफ, गढ़वाल की तरफ भी और अल्मोड़ा की तरफ भी जाने वाली सड़क की स्थिति बहुत खटकती है। सत्यता तो यह है कि रामनगर से लगा हुआ बेतालघाट, खैरना इधर गुजणु पट्टी होकर के बैजरौ व उससे आगे का इलाका और सल्ट, चिंतोली होकर के गैरसैंण तक का इलाका, भतरौजखान-रानीखेत-अल्मोड़े का इलाका विकास की दौड़ में तुलनात्मक रूप से पीछे है। रामनगर इन क्षेत्रों का केंद्र बिंदु है, रामनगर में इन क्षेत्रों के विकास के ग्रोथ सेंटर होने की पूरी संभावनाएं व क्षमताएं विद्यमान हैं। मेरी आकांक्षा है कि राज्य में ऐसी सरकार बने जो ऐसा कर सके, यह उत्तराखंड के विकास में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
आप लोग जानते हैं यदि आपने हरीश रावत को अवसर दिया, तो हरीश रावत रामनगर से लगे हुए क्षेत्रों की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर सकता है, इस भू-भाग के विकास में एक बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। मैं तो केवल आपके अपनत्व की धारा को प्रभावित करने के लिए हाथ जोड़कर के खड़ा हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि जो आदेश पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने दिया है, मैं उस आदेश को सफलतापूर्वक आपका आशीर्वाद प्राप्त कर पूरा कर पाऊंगा।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें