ख़बर शेयर करें -

Bjp के लिए नाराज फूफा साबित हो रहे हरक, हमेशा बोलते हैं “हम से किसीने पूछा ही नहीं, बोला ही नहीं”

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के लिए हरक सिंह रावत उस नाराज फूफा सरीखे हो गए हैं जो हिंदुस्तानी शादियों में हमेशा इसी बात से नाराज रहते हैं कि हमसे किसी ने पूछा ही नहीं या बोला ही नहीं।

जी हां, वैसे तो डॉ हरक सिंह रावत को उत्तराखंड की सियासत का माहिर माना जाता है लेकिन बीते एक साल से खासतौर से पिछले तीन महीनों से हरक सिंह रावत अपने बयानों को लेकर लगातार फजीहत करा रहे हैं।

कुछ समय पहले जहां उन्होंने रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ की आड़ में दिल्ली में पाला बदल की तैयारी कर ली थी लेकिन ऐन समय पर भाजपा डैमेज कंट्रोल में कामयाब हो गयी। उस वक़्त लगने लगा था कि कांग्रेसी गोत्र के तमाम विधायक और मंत्री वापसी करने जा रहे हैं लेकिन ये सब भाजपा को प्रेशर पॉलिटिक्स में लेना का हिस्सा था।

इसके बाद भी हरक सिंह यहीं नहीं रुके बल्कि कभी वे प्रीतम सिंह से मिले तो कभी अपने बयानों से पार्टी को असहज किया। एक वक्त ऐसा भी आया जब कांग्रेस में हरक एंड कंपनी की वापसी के सबसे बड़े रोड़ा यानि हरीश भी कुछ सुर बदलते दिखे लेकिन हरीश ने समय रहते अपनी प्लानिंग में बदलाव किया और हरक एंड कंपनी के लिए कांग्रेस में एंट्री फिर मुश्किल हो गयी।

हद तो अभी चंद दिन पहले हो गयी जब धामी कैबिनेट की देर रात चल रही बैठक से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह यह कहते हुए बाहर निकल गए कि कोटद्वार मेडिकल कॉलेज समेत उनकी विधान सभा की अन्य समस्याओं पर सरकार गौर नहीं कर रही। इस दिन ऐसा प्रतीत हुआ कि ब तो 99 प्रतिशत हरक कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन सुबह होने तक यह भी प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा निकला।

आपको यहां यह भी बता दें कि हरक सिंह लगातार भाजपा पर अपनी सीट बदलने और पुत्रवधु के लिए भी लैंसडाउन से टिकट मांग रहे हैं।

खैर, भाजपा भी लगातर उनकी इस टेक्टिक्स को भांप रही है। अब जबकि आचार सहिंता लग चुकी है और करो या मरो वाली स्थिति होने के बावजूद हरक सिंह की इच्छानुसार सीट तय नहीं हो पाई है टी बीते रोज एक बार फिर हरक सिंह अपने बयानों से चर्चा में आये।

बीते रोज जहां भाजपा मुख्यालय में पूरी भाजपा के आला नेता प्रीतम रोड पर बैठक में थे तो दिल्ली में जोड़ जुगाड़ में लगे नाराज फूफा यानि हरक यह कहते हुए सुनाई दिए कि बैठक में शामिल होने की सूचना उन्हें नहीं दी गयी।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें