ख़बर शेयर करें -

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अभी-अभी एकाध दिन पहले हमारी पार्टी से कुछ लोग भाजपा में सम्मिलित हुए क्योंकि निकायों के चुनाव में पार्टी उनकी भावना का सम्मान नहीं कर पाई। ऐसे लोगों में दो ऐसे साथी जिन्हें मैं बहुत कर्तव्य निष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मानता आया हूं, वह भी भाजपा में गये। मुझे उनका भाजपा में जाने का दु:ख है।
भाजपा में गए लोगो को कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा सत्ता या संगठन, दोनों में एकाध को तो पद देकर सम्मानित किया। अभी-अभी भाजपाई बने एक सज्जन ने तो पार्टी और पार्टी के नेताओं को लेकर मीडिया में बहुत कुछ कहा है, वह व्यक्ति वर्तमान समय में भी पार्टी संगठन में लगभग नंबर दो के स्थान पर थे, अत्यधिक प्रभावी स्थान पर थे। एक टी.वी. बहस में उन्होंने और उनके कुछ और सहयोगियों ने जो इससे भी महत्वपूर्ण पदों पर कांग्रेस संगठन के बलबूते पर विराजमान रहे हैं, बहुत कुछ कहा। मेरी शान में भी कई कसीदे उन्होंने पढ़े। मैं उन्हें बस इतना भर याद दिलाना चाहूंगा कि आज भी जिन पदों का वह उपयोग अपने नाम को प्रभावी बनाने के लिए करते हैं, वह समस्त पद उन्हें कांग्रेस पार्टी के बलबूते पर ही हासिल हुए हैं और उस कालखंड में हासिल हुए हैं, जब वह हरीश रावत के करीबी थे। खैर उनके शब्द, बाण उनकी निराशा के द्योतक भी हो सकते हैं और उनकी रणनीति का हिस्सा भी हो सकते हैं ताकि मुझे बुरा भला कहकर वह भाजपा नेतृत्व का प्रतीक्षा आशीर्वाद पा सकें। मगर हमारी पार्टी की प्रवक्ता ने उन्हें टीवी बहस में बहुत सटीक, प्रभावी और तर्कपूर्ण उत्तर दिया। मैं, पार्टी की प्रवक्ता को बहुत शाबाशी देना चाहूंगा। भगवान उसकी वाणी और बुद्धि में वृद्धि करें, अपना आशीर्वाद उसे प्रदान करें।
राजनीति में आपको कई विडंबनाएं झेलनी पड़ती हैं। आज नगर निकायों के चुनाव में जिन लोगों को पार्टी ने नामांकित किया है, ऐसे लोग हमारी पार्टी के नेता गणों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। पार्टी जिन्हें नामांकित नहीं कर पाई है उनका गुस्सा मुझे झेलना पड़ रहा है। वरिष्ठता का सम्मान करने की अपेक्षा करती है, मैंने पहले भी उलाहनाएं झेली हैं, भगवान मुझे क्षमता प्रदान करें।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें