ख़बर शेयर करें -

*वृक्षारोपण के लिए हरेक व्यक्ति को आगे आने की जरूरतः त्रिवेंद्र*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कैरवान गांव में रोपा पौधा*

*चार साल पहले लगाए पौधों से विकसित हरा भरा जंगल देख प्रफूल्लित हुए पूर्व सीएम*

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजपुर के ग्राम सभा शेरा के कैरवान गांव में पौधा रोपा। चार साल पहले मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के लिए कैरवान गांव में स्कूली बच्चों, वन विभाग और जनसहयोग से पौधरोपण किया था। आज यहां सुंदर हरा-भरा जंगल विकसित होते देख पूर्व मुख्यमंत्री काफी प्रफूल्लित हुए।
इस मौके पर देवभूमि विकास संस्थान द्वारा कैरवान गांव में ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पृथ्वी पर बढ़ता तापमान एक चुनौती विषय पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रत्येक व्यक्ति का आह्वान किया कि आज वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि कैरवान गांव में हमने चार साल पहले एक प्रयोग शुरू किया था। सामुदायिक जंगल के लिए स्थानीय लोग, स्वयं सेवी संस्था और सरकार मिलकर किस तरह से सफलता पूर्वक कार्य कर सकते हैं कैरवान गांव में विकसित यह जंगल इसका जीता जाता प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि जब हमने कैरवान गांव की इस पहा़ड़ी पर पौधरोपण किया उस समय यहां पर मिट्टी नहीं थी, पथरीली जमीन थी। पौध नहीं हो रहे थे, लेकिन हमने मिलकर प्रयास किया, मिट्टी की व्यवस्था की, पौधों की निरतंर देखभाल की और आज यहां बहुत खूबसूरत हरा भरा जंगल लहलहा रहा है। हम सभी को आज गंभीरता से सोचने की जरूरत है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किस तरह से हमारा योगदान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर कार्य के लिए सरकार पर निर्भरता नहीं होनी चाहिए। जनसहभागिता, स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर यदि हम कार्य करते हैं उसमें जरूर हमें सफलता मिलती है। उन्होंने घरों में बरसाती पानी के संग्रहण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था पर भी जोर दिया। वृक्षों के लिए पानी का रोना रोने वाले के लिए उन्होंने जल गांव का उदाहरण दिया। जहां सप्ताह में केवल दो दिन पीने का पानी आता है बावजूद वहां दुनिया की तीन बड़ी इंडस्ट्रीज है। देश का 20 फीसदी केले का उत्पादन जल गांव करता है।
भारतीय वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. अरुण रावत ने सामुदायिक प्रयासों से विकसित कैरवान के हरे भरे जंगल को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। यह उसका उदाहरण है कि जन सहभागिता से सरकार कैसे कार्य कर सकती है। यूसैक के निदेशक एमपीएस बिष्ट ने कहा कि आज हर व्यक्ति को पर्यावरण को बचाने की न केवल चिंता करने की जरूरत है, बल्कि इसमें सहयोग देने के लिए आगे आने की भी आवश्यकता है। मसूरी की डीएफओ कहकशा नसीम, डीएवी कालेज के पूर्व प्रोफेसर डा. प्रीतम सिंह नेगी ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैरवान गांव में पौधों की निरंतरण देखभाल करने में सहयोगी वन विभाग, सिविल डिफेंस के लोगों को प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने वहां पौधरोपण किया और हरे भरे जंगल का भ्रमण किया। कार्यक्रम में विधायक डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला, मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश श्रीमति अनिता ममगाईं, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री शमशेर सिंह पुंडीर, पूर्व राज्यमंत्री श्री शमशेर सिंह सत्याल, पृथ्वीराज चौहान, राजेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, उमेश्वर रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवभूमि विकास संस्थान के महामंत्री सत्येंद्र् नेगी ने किया।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें