ख़बर शेयर करें -

विधानसभा भर्ती विवाद में नया खुलासा, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी समेत इन बड़े नेताओं के करीबियों की भी मिली बैकडोर नौकरी, स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के सिलेक्टिव जांच आदेश पर भी उठे सवाल

देहरादून। विधानसभा भर्ती विवाद में एक नया खुलासा हुआ है। तथ्य सामने लाएं गए हैं की ईमानदार कहलाए जाने वाले पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी समेत कई बड़े नेताओं के करीबियों को भी विधानसभा में बैकडोर नौकरी दी गई। ऐसे में स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के सिलेक्टिव जांच के आदेश भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। आखिर पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के सीएम रहते हुए विधानसभा में हुई नियुक्तियों को क्यों जांच के दायरे में लाए जाने से बचा जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस की तेज तर्रार प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने तीखा हमला बोला।
दसोनी ने कहा की दो विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय प्रकाश पंत एवं स्वर्गीय हरबंस कपूर हमारे बीच में नहीं रहे, परंतु 2007 से 2012 के बीच भी विधानसभा नियुक्तियों में बड़ा खेल हुआ है ।
दसौनी ने बताया की स्वयं जनरल बीसी खंडूरी के बहुत ही खासम खास सिपहसालार रहे तत्कालीन पर्यटन सलाहकार प्रकाश सुमन ध्यानी की सुपुत्री की विधानसभा में नियुक्ति एवं जनरल खंडूरी के ही बहुत ही नजदीकी रहे महेश्वर बहुगुणा के सुपुत्र की नियुक्ति विधानसभा में उनके सीएम रहते हुई।
देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की पत्नी की नियुक्ति, काबीना मंत्री सुबोध उनियाल के साले की नियुक्ति और भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के भाई की नियुक्ति भी खंडूरी जी के ही कार्यकाल में हुई जो कि संदेह के घेरे में है।
ऐसे में भूतकाल में भी किन लोगों ने उत्तराखंड को छलने और ठगने का काम किया है वह अब पता लगाने का समय आ गया है ।
उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने विगत दिवस विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की शुरुआती तौर पर देखा जाए तो रितु खंडूरी के बयानों में इच्छाशक्ति और दृढ़ निश्चय तो दिखाई पड़ता है परंतु उनकी कहीं कुछ बातों से विरोधाभास भी उत्पन्न हो रहा है ।
दसोनी ने कहा कि विपक्ष की बात को नकारात्मक या महज विरोध ना समझा जाए बल्कि इसे एक सुझावात्मक, सकारात्मक और सहयोगात्मक दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है।
दसोनी ने कहा कि जिन दिनों भर्तियों और नियुक्तियों में हुई बंदरबांट का खुलासा हुआ विधानसभा अध्यक्ष विदेश दौरे पर थी परंतु समस्त उत्तराखंड की जनता बहुत ही अधिक अपेक्षाओं और आशा भरी नजरों से विधानसभा अध्यक्ष के लौटने और उनके पक्ष को जानने के लिए आतुर थी।
दसौनी ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं जो समिति विधानसभा अध्यक्ष ने गठित की है वह तमाम अधिकारी साफ-सुथरी छवि के और न्याय पसंद हैं परंतु जो बात सबसे अधिक उद्वेलित कर रही है वह यह कि आखिर विधानसभा अध्यक्ष सिलेक्टिव जांच की बात क्यों कर रही है? दसोनी ने कहा कि अब उत्तराखंड की जनता के सब्र का बांध टूट चुका है और वह पूरा सच जानना चाहती है।
दसोनी ने कहा कि यदि जांच होनी है तो उत्तराखंड के गठन से लेकर आज तक की होनी चाहिए। 2012 से लेकर आज तक की जांच का कोई औचित्य समझ में नहीं आता।
दसोनी ने कहा वैसे भी जब उत्तराखंड विधानसभा में मात्र साढ़े पांच सौ कर्मी हैं तो जो 3 सदस्यों की समिति गठित की है उन्हें इन सभी कर्मियों की जांच पड़ताल करने में ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए।
दसौनी ने विधानसभा अध्यक्ष से यह भी अपेक्षा की है कि वह इन जांच समिति के सदस्यों को फ्री हैंड दें एवम इस जांच को टारगेट बेस्ड करें ताकि रिपोर्ट जल्द से जल्द पब्लिक डोमेन में आ सके।
दसोनी ने कहा कि पहले दिन से आज तक कांग्रेस पार्टी का स्टैंड बहुत ही क्लियर रहा है कि भर्तियों और नियुक्तियों के मामले में जिसने भी खिलवाड़ करने का प्रयास किया है उसकी पहुंच कितनी भी बड़ी क्यों ना हो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें