ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के लिए फ्लिपकार्ट फाउंडेशन ने दिया सहयोग।

– इस परियोजना में चमोली जिले के बंजर इलाकों को हरा-भरा बनाने तथा हिमालय में भूस्खरलन प्रभावित जिलों को स्थिर बनाने के लिए चलायी गई, इससे 60 से अधिक गांवों में 27,000 से ज्याएदा लोग हुए लाभान्वित।
– आने वाले वर्षों में, 3 से 4 लाख वृक्षों को रोपने की योजना, सीड बॉल विस्फोaटन से प्रदेश के करीब 500 एकड़ क्षेत्र को हरा-भरा बनाने की तैयारी, इससे हिमालय के पहाड़ों पर हरियाली लौटाने में मिलेगी मदद।
– प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से प्रभावित लोगों के जीवन में सकारात्म क प्रभाव डालने के लिए गिवफाउंडेशन और संकल्पलतरु फाउंडेशन के साथ की भागीदारी, सीड बॉल्सर के जरिए वृक्षारोपण अभियान चलाया ।

देहरादून , 02 दिसंबर, 2022: फ्लिपकार्ट फाउंडेशन ने भारत में समावेशी, समान, सशक्त और सस्टेेनेबल समाज के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए दो गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) – गिव फाउंडेशन तथा संकल्पोतरु फाउंडेशन के साथ भागीदारी की घोषणा की है ताकि उत्तराखंड में तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक बनाया जा सके।
इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए, फ्लिपकार्ट फाउंडेशन तथा सहयोगी गैर-सरकारी संगठनों ने मिलकर उत्तराखण्ड के चमोली जिले में प्रोजेक्टि सीडबॉल बॉम्बिंग के जरिए पूरे इकोसिस्टम में रचनात्मक बदलाव लाने की तैयारी की है। स्कूली बच्चों एवं सामुदायिक सदस्यों के लिए 1.1 मिलियन से अधिक सीड बॉल्स वितरित किए गए (सीधे और सरकारी अधिकारियों के माध्यजम से) और साथ ही, उन्हें इसके महत्व के बारे में शिक्षित किया गया तथा सीड बॉल्स को फैलाने में उनकी मदद ली गई। इसके अलावा कठिन क्षेत्रों में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। सरकारी अधिकारियों को लगभग 70 किलोग्राम सीड बॉल्स दी गईं ताकि उन्हें सामुदायिक भागीदारी के जरिए वितरित किया जा सके।
चमोली जैसे पहाड़ी इलाकों में वृक्षारोपण काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है, और सीड बॉल बॉम्बिंग इसका बेहतरीन विकल्प है जिससे जिले के 63 गांवों में 27,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। आने वाले वर्षों में, इस प्रोजेक्ट से लाभान्वित होने वाले इलाकों में आंवला, पदम, कचनार, अनार जैसे कई स्थानीय प्रजातियों के वृक्ष लहलहाएंगे। इसका परिणाम यह हुआ है कि इस गतिविधि से चमोली जिले की महिलाओं को सीड बॉल्सी तैयार करने का प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया है।
इस परियोजना में शामिल गांव रडुवा, परवानपुर, किमोठा, कंडई, किंजनी, डुंगर, थलाबैयर, किंकजोली, चमेटी, भिकोना, बामनथला, खन्नी , गनियाला, हरिशंकर, कैलाब, सतियाना, तलि, कुजनी, नॉली, नैल, गुदाम, मसोली, जखमाला, पारी, कैसिर, श्रीगाढ़, कोठियाल सैन, तिल्फोरा, बलखिला, चटोली, पिलंग, बोली, रुद्रप्रयाग पोखरी, देवर खंडोरा, कुदाव अदि हैं।

इस पहल के बारे में, पूजा त्रिशाल, डायरेक्टर, फ्लिपकार्ट फाउंडेशन ने कहा, ”फ्लिपकार्ट फाउंउेशन के जरिए, हम समाज के कई गंभीर सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और इनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेादारी तथा आपदा राहत शामिल है। गिव फाउंडेशन तथा संकल्परतरु फाउंडेशन जैसे समर्थ और बेहद समर्पित संगठनों के साथ हमारे गठबंधन के चलते, उन हजारों लोगों के जीवन में सुधार हुआ है जो उत्तहराखंड में जलवायु क्षरण के चलते प्रभावित हुए हैं। प्रोजेक्टे सीडबॉल बॉम्बिंग एक प्रकार की क्रांतिकारी पहल है और उत्तराखंड के चमोली जैसे पहाड़ी इलाकों में वृक्षारोपण के लिए शानदार विकल्प है जहां भूस्खलन, मृदा क्षरण् तथा जंगलों की आग घटाने में सहायक है। महिलाओं, स्कूंली बच्चों , सरकारी अधिकारियों तथा ग्रामीणों के जुड़ने से ज़मीनी स्तर पर ग्रीन एंबैसडर्स को तैयार करने में मदद मिली है। यह देखना सुखद है कि किस तरह से यह प्रोजेक्ट् राज्यो के लिए सहायक साबित हो रही है।”

परियोजना के बारे में, अपूर्वा भंडारी, फाउंडर – संकल्पतरु फाउंडेशन ने कहा, ”हम उत्तराखंड में काम करने और राज्य में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए गिव फाउंडेशन तथा फ्लिपकार्ट फाउंडेशन के आभारी हैं। तेजी से हो रहे विकास के चलते क्षेत्र में हरियाली पर असर पड़ रहा है जिसकी वजह से यहां अक्सर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे इलाकों में वृक्षारोपण करना असंभव होता है, यही वजह है कि सीड बॉम्बिंग (बीज विस्फोटन) का विकल्प चुना गया है। इस प्रक्रिया में पौधों के बचने की संभावना करीब 30%होती है, लिहाज़ा हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यहां करीब 3 लाख वृक्ष तैयार हो जाएंगे।”
दूसरी बीज विस्फोटन परियोजना के तहत्, बंजर इलाके की हरियाली लौटाने पर ज़ोर रहेगा और यह वनस्पति को बढ़ावा देगी जो मृदा को बांधकर रखने तथा भूक्षरण को कम करने में मददगार है। इसके परिणामस्वारूप, आने वाले समय में भूस्खलन को रोकने में भी मदद मिलती है। ये वृक्ष जंगलों की आग का जोखिम कम करने में मददगार साबित होंगे क्योंकि स्था्नीय पौधे रोपे जा रहे हैं। लाभान्वितों की सहायता के लिए आसपड़ोस के गांवों के लोगों को नॉन-टिंबर फॉरेस्ट प्रोड्यूस (एनटीएफपी) उपलब्ध कराया जाएगा।

फ्लिपकार्ट टीम ने सस्टेनेबिलिटी पहल के तहत्अपनी ऍप पर एक रोचक गेम – फ्लिपकार्ट सेलीब्रेशन ट्री शुरू किया है जिससे जुड़कर ग्राहकों को वर्चुअल ट्री उगाने के खेल में भाग लेने का मौका मिलेगा और हर टास्क पूरा होने के बदले फ्लिपकार्ट असल जिंदगी में एक पेड़ उगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें