ख़बर शेयर करें -

अस्थिरता के दंश से उत्तराखंड को निजात दिलाने, विकास के नए आयाम स्थापित करने के पांच साल बेमिसाल, सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड का दशक बनाने के पांच साल
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय तक रहे ‘राजनीतिक अस्थिरता के दंश’ को पीछे छोड़ते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सफल 5 वर्ष पूरे कर लिए हैं। कभी मुख्यमंत्री बदलने के दौर के लिए जाने जाने वाले इस पहाड़ी राज्य को सीएम धामी ने न केवल एक मजबूत और स्थिर नेतृत्व दिया, बल्कि विकास के नए आयाम स्थापित कर यह साबित कर दिया है कि उनके यह ‘पांच साल बेमिसाल’ रहे हैं।
सीएम धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन को भी धरातल पर उतार रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि “21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा”। सीएम धामी ने राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा करने के लिए कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
पुष्कर सिंह धामी ने जब राज्य की कमान संभाली थी, तब उत्तराखंड राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा था। लेकिन अपने युवा और विजनरी नेतृत्व से उन्होंने राज्य को एक नई दिशा दी। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड ने राजनीतिक स्थायित्व का एक नया दौर देखा, जिससे प्रदेश में निवेश और विकास योजनाओं की रफ्तार दोगुनी हो गई। इन 5 वर्षों में धामी सरकार ने बुनियादी ढांचे, पर्यटन, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है।ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और सीमांत क्षेत्रों तक सड़कों के विस्तार से उत्तराखंड की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
देश का सबसे सख्त ‘नकल विरोधी कानून’ लागू करना हो, ‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ हो, या फिर समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बनना, सीएम धामी ने साहसिक फैसले लेकर देश के सामने एक नजीर पेश की। राज्य में हजारों करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतरे, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अक्सर दोहराते हैं कि यह दशक उत्तराखंड का है, और इसके लिए उन्होंने ‘विकल्प रहित संकल्प’ का मंत्र दिया है।
पर्यटन, होमस्टे योजना और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से आज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रुका है और रिवर्स माइग्रेशन (गांवों की ओर वापसी) की शुरुआत हुई है।

जनता का भरोसा और आगे की राह
इन 5 सालों की सबसे बड़ी उपलब्धि जनता का सरकार पर अटूट भरोसा रहा है। युवाओं को पारदर्शी नौकरियां और महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण देकर सरकार ने हर वर्ग को सशक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ये 5 साल केवल सत्ता के नहीं, बल्कि उत्तराखंड के नवनिर्माण, स्वाभिमान और समृद्धि के 5 साल साबित हुए हैं।

By amit