ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। कांग्रेस ने शनिवार देर रात 53 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जबकि 17 सीटें अभी भी घोषित नहीं हुई है। हरक रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति के टिकट सभी फाइनल नहीं हुए हैं। देहरादून जिले में मसूरी से गोदावरी थापली जबकि राजपुर रोड से राजकुमार, रायपुर से खांटी कांग्रेसी हीरा सिंह बिष्ट तो सहसपुर से आर्येन्दर शर्मा को टिकट मिला है। धरमपुर से दिनेश अग्रवाल तो चकराता से प्रीतम और विकासनगर से नवप्रभात को टिकट मिले हैं। 53 टिकटों में अभी तक हरीश ही upper हैंड नजर आए हैं। हालांकि उनके खुद चुनाव लड़ने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। देहरादून की डोईवाला सीट पर अभी तक न भाजपा न कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर इस सीट को हॉट बनाने के साथ ही सबसे ज्यादा सस्पेंस वाली बना दिया है।

 

Ad

By amit

You missed