ख़बर शेयर करें -

*फिक्की महिला संगठन उत्तराखंड ने पहली उत्तराखंड महिला उद्यमियों की बैठक आयोजित की।*

देहरादून 3 अगस्त 2022: फिक्की महिला संगठन उत्तराखंड ने डब्ल्यूआईसी इंडिया, देहरादून में उत्तराखंड की पहली महिला उद्यमियों की बैठक आयोजित की । रनवे इनक्यूबेटर द्वारा इस कार्यक्रम को प्रायोजित किया और यूपीईएस, देहरादून इसका नॉलेज पार्टनर रहा इस बैठक में विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाली लगभग 100+ महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

इस बैठक का उद्देश्य उत्तराखंड की महिलाओं के लिए अपने स्वयं के कारोबार शुरू करने और उसे विकसित करने तथा प्रदेश में अधिक रोजगार पैदा करने के अवसरों के बारे में जागरूक करना और मौजूदा महिला और अपना कारोबार शुरू करने वाली महिला उद्यमियों जो अपना व्यवसाय शुरू करना, चलाना और बढ़ाना चाहती हैं को सशक्त बनाने में मदद करना है ।
फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड की चेयरपर्सन डॉ नेहा शर्मा ने कहा, “हम फ्लो स्टार्टअप सेल के बाद इस प्रकार के पहले कार्यक्रम को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य उत्तराखंड की महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए इस मंच के माध्यम से उचित अवसर प्रदान करना है। हम सरकार और हमारे राज्य की प्रतिभाशाली महिला उद्यमियों के बीच एक कड़ी का काम कर रहे हैं। हम उनकी उद्यमशीलता को सफल बनाने के लिए उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।”

इस अवसर पर एससी नौटियाल, उद्योग निदेशक, उत्तराखंड ने कहा ‘ फिक्की महिला संगठन उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड की पहली महिला उद्यमियों की बैठक का आयोजन करवाना एक सरहानीय प्रयास है। जो की महिला सशक्तिकरण और उनको उद्यमी बनाने को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। महिला उद्यमियों के लिए सरकार द्वारा जो भी योजनायें चलायी जाएँगी उसका लाभ उन्हें दिया जायेगा। मुझे ख़ुशी है की उत्तराखंड में महिलाये अब उद्यमता की और कदम बड़ा रही है।’

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और सीरियल एंटरप्रेन्योर राहुल नार्वेकर के अनुसार, “महिला सशक्तिकरण तभी हो सकता है जब हम अधिक से अधिक महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करे और उन्हें समय समय पर कारोबार की बारीकियों को समझाएं ”

वैली कल्चर की सह-संस्थापक, कार्यक्रम की डे चेयर, शिखा प्रकाश ने कहा, “महिला उद्यमियों को एक साथ आने के लिए समान विचारधारा वाली महिलाओं की जरूरत है, और हम इस तरह के पहले कार्यक्रम का आयोजन की मेजबानी करके प्रसन्न हैं।”

फ्लो नेशनल स्टार्टअप सेल का लक्ष्य महिला संस्थापकों और फाउंडर्स के लिए एक ऐसा तंत्र बनना है जिसमे उन्हें विजन 360 डिग्री सपोर्ट मिले। पांच कार्यक्षेत्र जिनके अंतर्गत फ्लो स्टार्टअप सेल अपने विजन को पूरा करेगा,वे हैं वर्चुअल इनक्यूबेटर, मेंटरशिप, सरकारी गठबंधन, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और फ्लो एंजल्स। वैली कल्चर उत्तराखंड का एक एग्रीटेक स्टार्टअप है, जो पूरे राज्य में 5000 से अधिक महिला किसानों के साथ काम कर रहा है।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के उद्योग निदेशक एससी नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष किरण भट्ट, अनुराधा मल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मानसी रस्तोगी, संयुक्त सचिव; हरप्रीत कौर, संयुक्त कोषाध्यक्ष, फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर एवं फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की कार्यकारी समिति के अन्य सदस्य। प्रो. राम शर्मा, प्रो वीसी, यूपीईएस; प्रो. राहुल नैवाल, सीईओ, रनवे इनक्यूबेशन और स्कूल ऑफ बिजनेस, यूपीईएस के डीन भी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें